
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
India vs Pakistan 2024 T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें एक बार फिर से एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार हैं. दोनों टीमों का सामना 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लीग चरण में होने वाला है. ऐसा माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीमें अमेरिका में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का 9वां सीजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि दर्शकों के समर्थन को देखते हुए भारत और पाकिस्तान का मैच अमेरिका में खेले जाने की संभावना है. अमेरिका में भारतीयों और पाकिस्तानियों की बड़ी आबादी है.
यूएसए क्रिकेट के अध्यक्ष अतुल राय ने पीटीआई से कहा, ‘वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में भारत के टी20 मैचों की बिक्री को देखते हुए अच्छा होगा कि इसे अमेरिका में ही आयोजित किया जाए. क्रिस टेटली की अध्यक्षता वाली आईसीसी इवेंट्स टीम ने मई में दौरा किया था जब उन्होंने विभिन्न शहरों में बहुत सारे मैदानों का निरीक्षण किया था. कुछ हफ्ते पहले (दिसंबर) वे फिर से वापस आए थे.”
भारत और पाकिस्तान ने अमरीका में कभी भी टी20 मैच नहीं खेला है. दोनों टीमें 1990 के दशक में कनाडा में सहारा कप में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी थी. भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैचों के लिए कई बार अमेरिका का दौरा किया है. टीम इंडिया ने 2016 में वहां दो T20I मैच खेले थे जबकि 2019 में तीन मैचों की सीरीज से पहले दो T20I मैच खेले गए थे. 2022 में भी पांच मैचों की सीरीज के अंतिम दो T20I मैच अमेरिका में ही खेले गए थे.
ICC ने हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक 2024 टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण और मुकाबलों की घोषणा नहीं की है. भारत और पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में होने की अत्यधिक संभावना है.
दोनों टीमें आखिरी बार 2022 टी20 विश्व कप के लीग चरण में आमने-सामने हुई थीं, जहां विराट कोहली की शानदार मैच जिताऊ पारी के दम भारत ने आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम किया था. भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड से जबकि पाकिस्तान फाइनल में हार गया था.
भारत और पाकिस्तान के बीच 2024 टी20 विश्व कप से पहले भी मुकाबला होना है. दोनों टीमें 2023 एशिया कप और फिर 50 ओवर के विश्व कप में एक-दूसरे से भिड़ेंगे. पाकिस्तान ने 2023 विश्व कप से हटने की धमकी दी है लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.