
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
India vs Pakistan ICC Women’s ODI World Cup 2025 Pitch Weather Report: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 (ICC Womens World Cup 2025) में आज यानी के रविवार, 05 अक्टूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ने टूर्नामेंट के 12वें एडिशन में श्रीलंका को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की है जबकि पाकिस्तान को बांग्लादेश जैसी टीमों से हार का सामना करना पड़ा.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ शत प्रतिशत रिकॉर्ड कायम है. भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें वनडे इतिहास में अब तक 11 बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी है और सभी बार भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान की महिला टीम को रौंदा है. पिछली बार जब दोनों टीमें 2022 में भिड़ी थीं, तब भारत ने माउंट माउंगानुई में पाकिस्तान को 107 रनों से हराया था. भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज तक विश्व कप में पाकिस्तान से कभी नहीं हारी है. भारत आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का मेजबान है.
पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगी. अगर वे फाइनल में पहुंचती हैं, तो आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल भी कोलंबो में ही होगा. इस टूर्नामेंट में इस बार 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में भारत को अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. इसके बाद मेजबान टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा 9 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में होग. भारतीय टीम फिर न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से भिड़ेगी.
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से हो चुकी है. भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 59 रन से रौंदा था जबकि पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में बांग्लादेश के हाथों शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब तक एक बार भी यह वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है और ऐसे में हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम के सामने अपने खिताबी सूखे को समाप्त करने की चुनौती होगी.
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है. लेकिन इस मैदान पर मैच की शुरुआत से ही बन सकते हैं और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा स्पिनर कमाल करना शुरू कर देते हैं. भारत के लिए दीप्ति शर्मा इस पिच पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. तेज गेंदबाज रेणुका सिंह भी चोट से लौट चुकी हैं.
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. लेकिन बारिश इस मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. बारिश के कारण मैच के रद्द होने का भी खतरा है. इसी मैदान पर 4 अक्टूबर को खेले गए श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला रद्द हो गया था.
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलंबो में रविवार को सुबह के समय ज्यादा बारिश होने का अनुमान है. हालांकि, जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा बारिश की संभावना भी कम होती जाएगी. सुबह के समय 11 बजे तक बारिश की संभावना 70 फीसदी रहेगी. वहीं, दोपहर 2:30 बजे के आसपास कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. यहां का तापमान 28°C रहेगा और बारिश की 33% संभावना है. दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, जिससे बारिश की संभावना लगभग 60% बढ़ जाएगी.
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला कब खेला जाएगा?
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला, पांच अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा.
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा.
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला, भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा.
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट किस चैनल पर देख सकते हैं?
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिग जियो हॉटस्टार एप पर होगी.
भारतीय महिला टीम की प्लेइंग-11: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी.
पाकिस्तान महिला टीम की संभावित इलेवन-11: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली, आलिया रियाज, डायना बेग, ऐमन फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर).
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.