India vs PAK Pitch & Weather Report: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत में क्या है मौसम का मिजाज! क्या बारिश बनेगी विलेन?

India vs PAK Pitch & Weatehr Report: T20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को टूर्नामेंट का पहला हाई-वॉल्टेज मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में तय है. यहां दोनों टीमों की नजरें कोलंबो के आसमान पर भी हैं.

Published date india.com Updated: February 13, 2026 4:46 PM IST
Shaheen Afridi
भारत बनाम पाकिस्तान @ICC

T20 World Cup 2026, India vs PAK Pitch Report Colombo Weather Forecast Updates (भारत बनाम पाकिस्तान पिच रिपोर्ट वेदर अपडेट्स): T20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे हाई वॉल्टेज मुकाबले को लेकर शरुआत से ही कुछ न कुछ रुकावटें दिख रही हैं. अब जब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और श्रीलंका की सरकार ने पाकिस्तान के साथ बातचीत कर सियासी रुकावटों के इस मैच में बाधा बनने हटा लिया है तो सबकी नजरें मौसम पर टिकने लगी हैं.

रविवार को कोलंबो में बारिश के आसार

रविवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच में मौसम की बात करें तो यहां दिन का हाल कुछ चिंता बढ़ाने वाला है. रविवार को दिन के वक्त कोलंबो में मौसम की भविष्यवाणी बारिश की है, जिससे दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स चिंतित हैं. खैर इस मुकाबले का इंतजार कर रहे फैन्स को शहर में दिन से ज्यादा शाम और रात के मौसम पर नजर रखने की होगी क्योंकि यह हाई-वॉल्टेज मुकाबला स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

Accuweather Colombo

एक्यूवेदर का स्क्रीनशॉट

सुबह और दोपहर तक ही बारिश की आशंका

वैसे जब से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई है, तब से ही कोलंबो की बारिश ने यहां मैचों से दूरी बनाकर रखी है. लेकिन रविवार को कोलंबो में सुबह के वक्त बारिश होने की 93 फीसदी आशंका है. मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर का यह दावा है. इस दौरान करीब 12 mm तक बरसात हो सकती है. वहीं दोपहर में यह आशंका यह आशंका 72 फीसदी है. तब 6.6mm तक बरसात की आशंका है.

मैच के दौरान छाए रहेंगे बादल

हालांकि शाम और रात के वक्त जब मैच शुरू होने का समय होगा तो तब कोलंबो के आसमान में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश की कोई आशंका नहीं है. यानी मैच पर इंद्र देवता भी मेहरबान रहेंगे और वह मैच में कोई बाधा नहीं डालेंगे. लेकिन कोलंबो में बदरा भी इस मैच का दीदार करने के लिए सिर पर मंडरा रहे होंगे.

श्रीलंका मौसम विभाग ने भी जारी की बारिश की चेतावनी

श्रीलंका के मौसम विभाग ने ताजा चेतावनी जारी की है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे कोलंबो में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में बाधा बन सकती है. श्रीलंका के मौसम विभाग के मुताबिक, इस कम दबाव के क्षेत्र बनने से खेतारमा क्षेत्र में जहां, आर. प्रेमदासा स्टेडियम है वहां गर्म और नमी भरी परिस्थितियां पनप रही हैं, जिसके चलते यहां अधिकतम तापमान 30°C से 31°C तक हो सकता है. वहीं दोपहर में बारिश के 50 से 70 फीसदी चांस है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मैच शुरू होने के समय (शाम 7 बजे) से करीब एक घंटा पहले भी तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका है, जिससे टॉस में देरी हो सकती है. हालांकि रात 8 बजे के बाद मौसम साफ होगा और फिर रात को ही बारिश की आशंका है.

कैसा है आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का हाल!

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की बात करें तो यह श्रीलंका का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जो 35,000 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम है. श्रीलंका की पिचें स्पिन गेंदबाजों को ही ज्यादा मददगार होती है और इसलिए अभी तक इस टी20 वर्ल्ड कप में भी श्रीलंका में खेले गए मैचों में स्पिन का ही दबदबा दिखा है. पाकिस्तान अपनी प्लेइंग XI में एकमात्र तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के दम पर उतर रहा है.

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका

वहीं भारत ने भी इस मैच को लेकर कुलदीप यादव को प्लेइंग XI में लाने की योजनाओं के संकेत दे दिए हैं. टीम मैनेजमेंट ने अगर ज्यादा सरप्राइज करना चाहा तो वह रिंकू सिंह को बाहर बिठाकर वॉशिंग्टन सुंदर को भी मौका दे सकता है. ऐसे में यह तय है कि आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनफ्रेंडली ही रहेगी.

R. प्रेमदासा स्टेडियम में पिछले 3 T20I मैचों का हाल

इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक इस मैदान पर कुल 3 मैच खेले जा चुके हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ सर्वाधिक 182 रन बनाए थे. मेजबान श्रीलंका ने आयरलैंड के ही खिलाफ यहां 163 रन बनाए थे और शुक्रवार को जिम्बाब्वे ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 169 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 146 रनों पर समेट कर टूर्नामेंट का पहला बड़ा उलटफेर कर दिया. ऐसे में कहा जा सकता है कि इस पिच पर भातर पाकिस्तान मैच में 160 से 170 का टोटल चुनौतीपूर्ण होगा.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.