
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
IND U19 vs PAK U19: अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत को करारी हार झेलनी पड़ी. दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन यह फैसला सही साबित नहीं हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने समीर मिन्हास के शतक की बदौलत 348 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में भारत की बल्लेबाजी पूरी तरह कमजोर साबित हुई. बड़े लक्ष्य के दबाव में भारतीय टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 26.2 ओवर में सिर्फ 156 रन पर ऑलआउट हो गई.
Asia Cup U19 Final LIVE: 156 रन पर All Out हुई भारतीय टीम, पाकिस्तान ने जीता एशिया कप 2026 का खिताब.
Asia Cup U19 Final LIVE: 116 रन के स्कोर पर भारत को लगा 9वां, भारतीय टीम के लिए एशिया कप का फाइनल जीतना लगभग हुआ मुश्किल.
Asia Cup U19 Final LIVE: 116 रन के स्कोर पर भारत को लगा 8वां झटका खिलन पटेल 19 रन बनाकर हुए आउट.
Asia Cup U19 Final LIVE: टीम इंडिया के हाथ से अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में लगा 7वां झटका, कनिष्क चौहान हुए आउट.
Asia Cup U19 Final LIVE: टीम इंडिया को लगा एक और झटका अभिज्ञान कुंडू 13 रन बनाकर हुए आउट.
Asia Cup U19 Final LIVE: भारत को लगा पांचवा झटका, वेदांत त्रिवेदी 9 रन बनाकर हुए आउट, 10वें ओवर में ही आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.
Asia Cup U19 Final LIVE: बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत मुश्किल में है. 100 रन से पहले चार विकेट गिर गए। विहान 7 रन बनाकर आउट हुए। 7 ओवर बाद स्कोर 59/4.
Asia Cup U19 Final LIVE: तूफानी शुरुआत के बाद भारत की पारी लड़खड़ा गई. दो गेंदों में दो विकेट गिरे. सैयम ने जॉर्ज को आउट किया. अगली गेंद पर वैभव आउट। स्कोर 49/3, लक्ष्य 348.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें