
Rishabh Kumar
ऋषभ कुमार पाण्डेय डिजिटल मीडिया और खबरों की दुनिया में एक साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं. ऋषभ टेक और Off-Beat से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी रखते ... और पढ़ें
U19 Asia Cup Final, IND vs PAK : क्रिकेट फैंस को एक और रोमांचक रविवार देखने को मिलने वाला है. 21 दिसंबर को अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला दोनों देशों के बीच चिर-परिचित प्रतिद्वंद्विता को फिर से जिंदा करेगा. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया. फाइनल में युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें होंगी, जिनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है.
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है. भारत ने ग्रुप ए के सभी मैच जीतकर टॉप पर जगह बनाई और पाकिस्तान को पीछे छोड़ा. ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को उसकी इकलौती हार भारत के हाथों मिली थी, जब भारतीय टीम ने उसे 90 रन से हराया था. सेमीफाइनल में भी भारत ने श्रीलंका को आसानी से मात दी. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम का प्रदर्शन संतुलित रहा है. भारतीय बल्लेबाजों ने दो बार 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर अपनी ताकत दिखाई है, जिससे टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है.
फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी से एक बार फिर तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है. उन्होंने यूएई के खिलाफ पहले मैच में सिर्फ 95 गेंदों पर 171 रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा था और भारत को 433 रन तक पहुंचाया था. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने भी इतिहास रच दिया. उन्होंने मलेशिया के खिलाफ 125 गेंदों में नाबाद 209 रन बनाए और युवा वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने. यह जोड़ी पाकिस्तान के गेंदबाजों के खिलाफ भी बड़ा असर डाल सकती है और भारत को मजबूत शुरुआत दिला सकती है.
भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल रविवार, 21 दिसंबर को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 1 SD और HD, Sony Sports Ten 3 SD और HD (हिंदी), और Sony Sports Ten 4 SD (तमिल और तेलुगु) चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा फैंस Sony LIV ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं, ताकि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का कोई भी पल मिस न हो.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.