By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- India Vs South Africa 1st Odi At Lucknow Weather Report Orange Alert In Lucknow It Might Heavy Rain On Thursday
IND vs SA- पहले वनडे में बारिश का साया, धुल सकता है मैच
भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें टी20 सीरीज के बाद लखनऊ में वनडे सीरीज की शुरुआत करेंगी. लेकिन बारिश इस मैच का खेल बिगाड़ सकती है.
1-2 से टी20 सीरीज हारी साउथ अफ्रीका अब गुरुवार से वनडे सीरीज की शुरुआत के लिए लखनऊ पहुंच गई है. वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के सामने भारत की बिल्कुल नही टीम होगी, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल खिलाड़ी दिखाई नहीं देंगे. इस मैच में भारत ने वैकल्पिक खिलाड़ियों को जगह दी है. लेकिन पहले मैच में इनक जलवा शायद ही दिख पाए क्योंकि लखनऊ के आसमान में बादल दस्तक दे चुके हैं और गुरुवार को यहां दिन भर बारिश की आशंका बनी हुई है, जिससे मैच में खलल पड़ने के पूरे आसार हैं.
मैच से एक दिन पहले बुधवार को लखनऊ में जोरदार बारिश ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक मुकाबले वाले दिन यानी छह अक्टूबर को भी लखनऊ में पूरे दिन बारिश की आशंका है. ऐसे में यह वनडे मुकाबला बारिश से प्रभावित हो सकता है.
इससे पहले वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी की वजह से इकाना में खेला जाने वाला टी-20 मैच भी रद्द करना पड़ा था. उस वक्त भी यह मुकाबला साउथ अफ्रीका से ही होना था. इकाना स्टेडियम के प्रबंधन का कहना है कि अगर मुकाबले के दौरान बारिश नहीं होती है तो कोई परेशानी नहीं होगी.
स्टेडियम के मालिक उदय सिन्हा ने बताया कि इकाना स्टेडियम की जल निकासी प्रणाली अत्याधुनिक है और बारिश का पानी महज 30 मिनट के अंदर मैदान से बाहर निकाल कर उसे खेलने लायक बनाया जा सकता है.
इकाना स्टेडियम में पहली बार भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम वनडे मुकाबला खेलेगी. इससे पहले भारत यहां वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मुकाबले खेल चुका है.
Also Read:
-
ICC T20 CWC 2026: वॉर्मअप मैच में सूर्या बिग्रेड ने दक्षिण अफ्रीका धोया, ईशान किशन का चला जादू
-
Virat Kohli के 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने पर क्या बोले एलन डोनाल्ड! टेस्ट से संन्यास पर बोली यह बात
-
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी बेस्ट टेस्ट प्लेइंग XI 2025, टेंबा बवूमा को बनाया कप्तान, जानें- भारत से कितने नाम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें