SA vs IND Test Live Streaming: भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव टेलिकास्ट?

India Vs South Africa 1st Test Match Live Streaming: रोहित शर्मा की कप्तानी में टेस्ट सीरीज बिल्कुल अलग होने वाली है. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की धरती पर अब तक एक बार भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.

Published date india.com Updated: December 25, 2023 7:10 PM IST
SA v IND, first Test
SA v IND, first Test

सेंचुरियन: लिमिटेड ओवरों की सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है. दोनों टीमों के बीच पहला यानी के बॉक्सिंग-डे टेस्ट (IND vs SA 1st Boxing Day Test) 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तान में तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी जबकि केएल राहुल की अगुवाई में भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती.

हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी में टेस्ट सीरीज बिल्कुल अलग होने वाली है. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की धरती पर अब तक एक बार भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम की एकमात्र सबसे बड़ी उपलब्धि 2010/11 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रही थी जब सीरीज ड्रॉ रही. 2021/22 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत सीरीज में 1-0 से आगे था लेकिन वो 2-1 से हार गया.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अब तक ओवर ऑल 42 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इन 42 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने 17 जबकि भारत ने 15 जीते हैं जबकि 10 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. मेजबान साउथ अफ्रीका ने अपनी धरती पर भारत के खिलाफ 23 टेस्ट में से 12 में जीत दर्ज की है जबकि सिर्फ चार में उसे हार मिली है. दक्षिण अफ्रीका में भारत को पिछली टेस्ट जीत 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली थी. भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले पांच टेस्ट में से तीन में जीत दर्ज की है.

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में रिकॉर्ड

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में अभी तक कुल 28 इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेले गए हैं. इन 28 टेस्ट मैचों में से महज 3 टेस्ट मैच ही सिर्फ ड्रा हुए हैं जबकि 22 मुकाबलों के रिजल्ट निकले हैं. भारत सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग (India Vs South Africa 1st Test Match Live Streaming)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट (IND vs SA 1st Boxing Day Test)
मैच कब से शुरू होगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Boxing Day Test) मंगलवार, 26 दिसंबर से शुरू होगा.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Boxing Day Test) कितने बजे शुरू होगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Boxing Day Test) भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट (IND vs SA 1st Boxing Day Test) मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Boxing Day Test) सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Boxing Day Test) का भारत में लाइव टेलिकास्ट कैसे देखें?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Boxing Day Test) भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Boxing Day Test) का भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (IND vs SA 1st Boxing Day Test) डिज्नी + हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है.

टेस्ट स्क्वॉड:

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा.

दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्ज़ी, टोनी डीजॉर्जी, डीन एल्गर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, कैगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स , काइल वेरिन.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.