IND vs SA 2nd ODI: टोनी डीजॉर्जी ने खेली शतकीय पारी, भारत को हरा साउथ अफ्रीका ने की सीरीज में 1-1 से बराबरी

IND vs SA 2nd ODI: डीजॉर्जी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जमाया. उन्होंने 122 गेंदों पर 9 चौकों और 6 छ्क्कों की मदद से 119 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली.

Published date india.com Updated: December 20, 2023 12:22 AM IST
Tony de Zorzi to notch his maiden ODI century for the Proteas
Tony de Zorzi to notch his maiden ODI century for the Proteas

गकेबरहा (साउथ अफ्रीका): टोनी डीजॉर्जी के करियर के पहले वनडे शतक के दम पर मेजबान साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मुकाबले (IND vs SA 2nd ODI) में भारत को 8 विकेट से हरा दिया. मंगलवार को यहां गकेबरहा के सेंट जॉर्जेस पार्क (St George’s Park, Gqeberha) में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए भारत को 46.2 ओवर में 211 रन पर समेट दिया और फिर 42.3 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है. भारत ने पहला वनडे आठ विकेट से जीता था. दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे गुरुवार को खेला जाएगा.

मेजबान साउथ अफ्रीका के लिए अपना चौथा वनडे मुकाबला खेल रहे 26 साल के डीजॉर्जी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जमाया. उन्होंने 122 गेंदों पर 9 चौकों और 6 छ्क्कों की मदद से 119 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली. डीजॉर्जी को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया. उनके अलावा रीज़ा हेंड्रिक्स ने 81 गेंदों पर सात चौकों के सहारे 52 रन की पारी खेली. रासी वान डेर डुसेन ने 36 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए.

IND vs SA 2nd ODI: साई सुदर्शन ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़कर किया बड़ा कमाल, स्पेशल क्लब में मारी एंट्री

भारत से मिले 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को टोनी डीजॉर्जी और रीज़ा हेंड्रिक्स ने पहले विकेट के लिए 167 गेंदों पर 130 रनों की शतकीय साझेदारी करके भारत को मैच से दूर कर दिया. रीज़ा हेंड्रिक्स को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने 81 गेंदों पर सात चौकों के सहारे 52 रन की पारी खेली.

हेंड्रिक्स के आउट होने के बाद डीजॉर्जी ने रासी वान डेर डुसेन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 83 गेंदों पर 76 रनों की साझेदारी करके साउथ अफ्रीका को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया. रासी वान डेर डुसेन को वनडे में अपना डेब्यू कर रहे रिंकू सिंह ने आउट किया. रासी वान डेर डुसेन ने 51 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 36 रन का योगदान दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इससे पहले, भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में 46.2 ओवर में 211 रन पर आउट हो गई. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. उन्होंने 83 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया. कप्तान लोकेश राहुल ने 64 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 56 रन का योगदान दिया.दक्षिण अफ्रीका के लिए नानद्रे बर्गर ने तीन विकेट लिए.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.