
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
IND vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (90 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के बाद बॉलिंग के शानदार प्रदर्शन के दम पर गुरुवार को यहां दूसरे टी20 इंटरनेशनल में भारत को 51 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. अब तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा. पहले मैच में महज 74 रन पर आउट होने वाली साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें डिकॉक की 46 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जड़े थे.
डिकॉक ने कप्तान एडिन मारक्रम (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 83 रन की भागीदारी निभाई. डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया.
भारत ने पारी में 16 वाइड गेंद डाली और 22 अंतिरिक्त रन दिए जबकि साउथ अफ्रीका ने केवल पांच अतिरिक्त रन दिए. इस तरह भारत ने अंतिम 10 ओवर में 123 रन लुटाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरूआत काफी खराब रही जिससे टीम उबर नहीं सकी और तिलक वर्मा (62 रन) के अर्धशतक के बावजूद 19.1 ओवर में 162 रन पर आउट हो गई. विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 27 रन, अक्षर पटेल ने 21 रन और हार्दिक पंड्या ने 20 रन बनाए.
दक्षिण अफ्रीका के लिए आटेनील बार्टमैन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट झटके जबकि लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन और लुथे सिपमाला को दो दो विकेट मिले.
भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया जो खाता भी नहीं खोल सके. इस तरह खेल के इस प्रारूप में उनकी फॉर्म पर चिंता बरकरार है. एनगिडी की गेंद को डिफेंड करने की कोशिश में वह पहली स्लिप में खड़े हेंड्रिक्स को कैच दे बैठे.
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दो छक्के से आठ गेंद में 17 रन बनाकर तेज शुरूआत की लेकिन यानसन की गेंद पर आउट हो गए. गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर डिकॉक के हाथों में समां गई.
चौथे ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव के आउट होने से स्कोर तीन विकेट पर 32 रन हो गया.
11 ओवर- अर्शदीप ने नाम किया अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड
लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह ने पारी के 11वें ओवर में रिकॉर्ड 7 वाइड फेंककर अनचाना वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने कुल 13 बॉल फेंककर यह ओवर खत्म किया. वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज हैं. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी भी है.
10 ओवर का खेल खत्म
साउथ अफ्रीका की ठोस शुरुआत, क्विंटन डिकॉक (68*) की तूफानी बैटिंग के दम पर बनाए 90 रन. साथ में कप्तान एडिन मार्करम (14*) साथ में-
SA: 97/1-
क्विंटन डिकॉक (68*) , एडिन मार्करम (14*)
4.1 ओवर- Bowled- वरुण कक्रवर्ती की पहली ही गेंद पर रीजा हैंडरिक्स (10) बोल्ड. संघर्ष कर रहे थे रीजा, वरुण की पहली ही गेंद ने दे दिया गच्चा और हो गए बोल्ड-
SA: 38/1 (क्विंटन डिकॉक (27*)
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडिन मार्करम ने बताया कि साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच में 3 बदलाव के साथ उतर रही है.
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (WK), एडेन मार्कराम (C), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (C), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (WK), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
Toss #TeamIndia have won the toss and elected to bowl first.
Updates ▶️ https://t.co/japA2CIofo#INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/8tJ7yPziRH
— BCCI (@BCCI) December 11, 2025
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.