India Vs South Africa 2nd T20i India Is Winning Well But Suryakumar Yadav Form Is Concern For The Team
IND vs SA 2nd T20I: आखिर कब चमकेगी सूर्या के बल्ले की चमक? पिछली 19 पारियों पड़ी है अकाल
Suryakumar Yadav Form is concern for the team India: पिछली 19 पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 47 रन है, जो उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में बनाया था.
Suryakumar Yadav Form is concern for the team India: भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 में प्रदर्शन इस साल काफी शानदार रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है.
ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने के बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है. टी20 फॉर्मेट में अगर भारत की सबसे बड़ी परेशानी कुछ है, तो वो कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म है.
सूर्यकुमार यादव को कभी टी20 का राजा कहा जाता था. अपनी विस्फोटक और निरंतर रन बनाने की प्रवृत्ति की वजह से वह लंबे समय तक इस फॉर्मेट में आईसीसी के नंबर एक बल्लेबाज रहे, लेकिन कप्तानी मिलने के बाद उनकी फॉर्म में बड़ी गिरावट आई है. आईसीसी की रैंकिंग में वह दसवें नंबर पर पहुंच गए हैं, और यही स्थिति रही, तो वह जल्द ही शीर्ष 10 से बाहर हो जाएंगे.
पिछली 19 पारियों जारी है अर्धशतक का अकाल
सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए पहले टी20 में 11 गेंदों पर 12 रन बनाए. यह उनकी लगातार 19वीं पारी थी, जिसमें उनके बल्ले से अर्धशतक नहीं आया.
पिछली 19 पारियों में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 47 रन है, जो उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में बनाया था. इसके अलावा पिछली 19 पारियों में वह तीन बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं, तो 7 बार दो अंकों में नहीं पहुंच सके हैं. कुल मिलाकर पिछली 19 पारियों में सूर्या के बल्ले से 222 रन निकले हैं.
Add India.com as a Preferred Source
टी20 विश्व कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी
टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है. विश्व कप से पहले अगर भारतीय कप्तान फॉर्म में नहीं लौटे तो टीम को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. सूर्यकुमार ने टी20 का अपना आखिरी अर्धशतक 12 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था. उस मैच में उन्होंने 35 गेंद पर 5 छक्के और 8 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली थी.
T20I में सूर्या का प्रदर्शन
2021 में अपने टी20 करियर का आगाज करने वाले सूर्यकुमार यादव ने 96 टी20 मैचों की 90 पारियों में 36.39 की औसत और 164.06 की स्ट्राइक रेट से 2,766 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव ने 21 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.