India Vs South Africa 2nd Test At Guwahati Tea Break Will Be Take Ahead Of Lunch
IND vs SA: गुवाहाटी में बदल जाएगी परंपरा, दूसरे टेस्ट के लिए BCCI ने लिया बड़ा फैसला
टेस्ट क्रिकेट में आम तौर पर पहले लंच ब्रेक होता है और दूसरे सेशन के बाद टी ब्रेक होता है. लेकिन गुवाहाटी के टेस्ट मैच में ऐसा नहीं होगा. इसके लिए नया नियम बनाया गया है.
भारत और साउथअफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी में खेला जाएगा. यह मैच 22 से 26 नवंबर के बीच होगा. यह मैच एक लिहाज से बहुत खास होने वाला है. इस मैच में ब्रेक थोड़े अलग तरीके से होंगे.
गुवाहाटी भारत के पूर्वी सिरे पर स्थित राज्य असम की राजधानी है. यहां परंपरा से हटते हुए ब्रेक लिया जाएगा. यहां लंच से पहले टीब्रेक होगा. यहां मैच भी सामान्य समय से पहले शुरू होगा. आम तौर पर टेस्ट मैच सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होता है. लेकिन इस मुकाबले में मैच सुबह 9 बजे से खेला जाएगा.
गुवाहाटी के इस बारसापारा स्टेडियम पर पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है. यह सीरीज का दूसरा मैच होगा. सीरीज का पहला मैच कोलकाता में 14 नवंबर को होगा.
ind-vs-sa-guwahati
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने टाइमिंग को इस हिसाब से अजस्ट किया है ताकि सूर्यास्त से पहले दिन के ओवर पूरे किए जा सकें. पहला सेशन सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच होगा. सुबह 11 बजे से 11:20 तक टीब्रेक होगा. दूसरा सेशन 11:20 सेदोपहर 1 बजकर 20 मिनटतकहोगा. इसकेबाददोपहर 2 बजेतकलंचहोगा. औरफिरदोपहर 2 बजेसेशाम 4 बजेतकदिनकाआखिरीसेशनहोगा.
Add India.com as a Preferred Source
आमतौर पर टेस्ट मैच मंपहलेलंचब्रेकहोताहैऔरफिरटी-ब्रेकहोगा. हालांकिगुवाहाटीमेंटेस्टमैचकेदौरानइसेबदलनेकाविचारहै. ताकिदिनकीरोशनीकाज्यादासेज्यादाइस्तेमालकियाजासके.
अखबार ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से लिखा, ‘टी-ब्रेक जल्दी लेने का मकसद यह है कि गुवाहाटी में सूर्यास्त जल्दी होता है और सूर्योदय भी जल्दी होता है. यह पहली बार है कि हमने टी-ब्रेक का समय बदलने का फैसला किया. इससे हमें मैदान पर ज्यादा वक्त बिताने का वक्त मिलेगा.‘
गुवाहाटी में भारत के बाकी हिस्सों के मुकाबले आम तौर पर जल्दी सूर्यास्त होता है क्योंकि यह भारत के पूर्वी हिस्से में है. यह 90डिग्री ईस्टदेशांतर पर है. जो सोलर टाइम के हिसाब से भारतीय समय से एक घंटा आगे है. इसी वजह से यहां सूर्योदय और सूर्यास्त पहले होता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.