live

IND vs SA 2nd Test Day 1: कुलदीप यादव ने कराई टीम इंडिया की वापसी, पहले दिन साउथ अफ्रीका ने गंवाए 6 विकेट

India vs South Africa 2nd Test Day 1: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 247 रन बनाए. वहीं, भारत की प्लेइंग-11 में दो बदलाव देखने को मिला.

Published date india.com Updated: November 22, 2025 5:05 PM IST
IND vs SA 2nd Test Day 1: कुलदीप यादव ने कराई टीम इंडिया की वापसी, पहले दिन साउथ अफ्रीका ने गंवाए 6 विकेट

India vs South Africa 2nd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी में खेला गया. बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवा दिए. टीम ने 81.5 ओवरों के खेल में 247 रन बनाए.

साउथ अफ्रीका की टीम में एक बदलाव हुआ है. सेनुरन मुथुसामी को कार्बिन बॉश की जगह प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है. भारतीय टीम में दो बदलाव हुआ है. शुभमन गिल की जगह नितीश रेड्डी और अक्षर पटेल की जगह साई सुदर्शन को मौका दिया गया है.

वहीं इस मैच में शुभमन गिल नहीं खेले,उनकी जगह ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की कप्तानी की.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को जेनसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज

इंडिया (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Live Updates

  • Nov 22, 2025 3:09 PM IST

    IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा पांचवां झटका, स्कोर 200 के पार

  • Nov 22, 2025 2:43 PM IST

    IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: बावुमा के बाद स्टब्स भी अर्धशतक से चूके, दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

  • Nov 22, 2025 1:59 PM IST

  • Nov 22, 2025 1:59 PM IST

    IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: लंच तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 156/2, स्टब्स और बावुमा टिके

  • Nov 22, 2025 12:02 PM IST

    IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: दक्षिण अफ्रीका कास्कोर 100 के पार

  • Nov 22, 2025 11:39 AM IST

  • Nov 22, 2025 11:39 AM IST

    IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा, कुलदीप ने रिकेल्टन को किया आउट

  • Nov 22, 2025 11:05 AM IST

    IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: मारक्रम 81 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हो गए. मारक्रम के आउट होते ही चायकाल की घोषणा कर दी गई. चायकाल के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 82/1 है.

  • Nov 22, 2025 11:03 AM IST

    IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: भारत को मिली सफलता, बुमराह ने मारक्रम को किया बोल्ड; TEA तक स्कोर 82/1

  • Nov 22, 2025 11:02 AM IST

    IND vs SA 2nd Test Day 1 Live: भारत को मिली सफलता, बुमराह ने मारक्रम को किया क्लीन बोल्ड

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.