IND vs SA T20I: टेस्ट-वनडे के बाद अब होगा टी20 का रोमांच, जानें कब और कहां खेली जाएगी सीरीज?

India vs South Africa T20I series Schedule: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है और अब दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की रोमांचक सीरीज खेली जानी है.

Published date india.com Published: December 7, 2025 7:01 PM IST
India vs South Africa, IND vs SA T20I, IND vs SA T20I Series, IND vs SA T20I Live Streaming, IND vs SA T20I,
IND vs SA T20I Series

India vs South Africa T20I series Schedule: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है. टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 0-2 से हराया, तो वनडे सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की. टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच अब 5 टी20 मैचों की रोमांचक सीरीज खेली जानी है.

कब और कहां होंगे मुकाबले

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर को होगी. पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद 11 दिसंबर को दूसरा मुकाबला मुल्लानपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में खेला जाएगा। 17 दिसंबर को चौथा टी20 मुकाबला इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा. सीरीज का पांचवां और अंतिम टी20 मैच 19 दिसंबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा.

IND vs SA T20I Head to Head

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबला रोमांचक होता रहा है. दोनों देशों के बीच अब तक 31 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 12 मैचों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है. 1 मैच का परिणाम नहीं मिला है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले

भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के सभी मैचों की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. मुकाबले का शाम 6:30 बजे होगा.

सभी मैचों के लिए टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मैच की शुरुआत 7 बजे से होगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है.

कहां देख पाएंगे लाइव टेलिकास्ट

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.

स्क्वॉड:

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर.

टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम: ऐडन मार्कराम (कप्तान), ओटनाइल बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोर्जी, डोनोवोन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, ट्रिस्टन स्टब्स, एनरिक नॉर्किया, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.