IND vs SL 1st ODI- सीरीज का पहला वनडे आज, क्या है कोलंबो के मौसम और पिच का हाल!

श्रीलंका से टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम मेजबान टीम के खिलाफ शुक्रवार को कोलंबो में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करने उतरेगी. इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है.

Published date india.com Published: August 2, 2024 8:53 AM IST
IND vs SL ODI
भारत vs श्रीलंका- पहले वनडे से पहले कोलंबो में चर्चा करते कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर @BCCI

कोलंबो. टी20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया शुक्रवार से मेजबान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करने उतरेगी. सीरीज के सीरीज के सभी तीनों मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे. भारतीय टीम के लिए यह सीरीज इसलिए भी खास है कि टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं रहे कई खिलाड़ी यहां वापसी कर रहे हैं. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा यहां टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद दोबारा मैदान पर उतरेंगे. इसके अलावा श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी लंबे ब्रेक के बाद भारतीय टीम में लौट रहे हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार-एक्सीडेंट के बाद इस फॉर्मेट में खेलने के लिए अब उपलब्ध हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि केएल राहुल के होते हुए क्या पंत को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मौका मिलेगा या नहीं.

श्रीलंका में इन दिनों है बारिश का माहौल

इस बीच श्रीलंका में बारिश का साया भी लगातार मंडरा रहा है. टी20 सीरीज में भी बारिश मैचों में बाधा बनी थी लेकिन चूंकि वनडे क्रिकेट टी20 से फॉर्मेट से ढाई गुना लंबा फॉर्मेट है ऐसे में अगर बारिश यहां बाधा डालती है तो मैच का मजा किरकिरा होना स्वभाविक है. यह मैच आज दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा, जबकि इस मैच का टॉस दोपहर 2.00 बजे होगा.

क्या है कोलंबो के मौसम का हाल

मौसम का हाल बताने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक, कोलंबो में आज दोपहर 3 बजे के दौरान बारिश होगी. इसके अलावा शाम 4 से रात 8 बजे तक भी बारिश का अनुमान है और इस दौरान तक दिन की 50 फीसदी बारिश होगी. हवा में नमी का स्तर भी 80 से 85 फीसदी बना रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को चिपचिपाती गर्मी में यहां खेल खेलना होगा. इस दौरान यहां का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. बीच-बीच में यहां हवा भी चलती रहेगी, जो 18 किलोमीटर प्रतिघंटे तक चलेगी.

कैसी होगी आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में वनडे क्रिकेट का औसत स्कोर 230 ही रहा है. लेकिन हाल के कुछ दिनों में यह पिच बल्लेबाजों को खूब रास आती रही है. यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला करना पसंद करेगी. यहां स्पिन गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद रहेगी, जबकि तेज गेंदबाजों को जो भी मदद मिलने की उम्मीद है कि वह यहां बादलों और हवा के भरोसे कमाल करने की कोशिश करेंगे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.