कोलंबो: भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर एशिया कप 2023 के सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया और 10वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली. भारत ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 228 रन से हराया था. टीम इंडिया के अब सुपर-4 में दो मैचों से चार अंक गए हैं. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को 41.3 ओवर में 172 रन पर समेट दिया.
श्रीलंका के लिए धनंजय डीसिल्वा ने 41, दुनिथ वेल्लालगे ने नाबाद 42, चरिथ असलंका ने 22 और सदीरा समराविक्रमा ने 17 रन बनाए. इस जीत के साथ ही भारत ने श्रीलंका के लगातार 13 मैचों से चली आ रही विजय रथ को रोक दिया. कुलदीप के अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने दो-दो जबकि मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिए.आइये देखते हैं भारत-श्रीलंका मैच की टॉप-5 बड़ील बातें
IND vs SL: श्रीलंका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लगातार 14वीं बार विपक्षी टीम का सूपड़ा साफ
1- केएल राहुल और ईशान किशन के बीच साझेदारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम एक समय 91 रन तक अपने तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था. इसके बाद केएल राहुल और ईशान किशन ने चौथे विकेट के लिए 89 गेंदों में 63 रनों की साझेदारी करके टीम को संकट से बाहर निकाला. किशन ने 61 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के के सहारे 33 रन जबकि राहुल ने 44 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 39 रन बनाए.
2- दुनिथ वेल्लालगे का पंजा
20 युवा स्पिनर ने दुनिथ वेल्लालगे ने भारतीय बल्लेबाजों के नाम में दम कर दिया. मात्र अपना 13वां वनडे खेल रहे वेल्लालगे ने भारत के पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा (53), शुभमन गिल (19), विराट कोहली (3), केएल राहुल और हार्दिक पांड्या (5) को अपना शिकार बनाया. उन्होंने बल्लेबाजी में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए और वह मैन ऑफ द मैच रहे.
Yuzvendra Chahal ने काउंटी चैंपियनशिप में बरपाया कहर, डेब्यू करते हुए मचाया धमाल
3- बुमराह का नई गेंद से प्रहार
214 रनों क स्कोर का बचाव करने उतरी भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह ने नई गेंद से शानदार शुरुआत दिलाई. 25 रन पर ही श्रीलंका के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए और इसमें से बुमराह ने तीन विकेट लिए.
4- धनंजय का कैच मैच का टर्निंग प्वॉइंट
श्रीलंका के लिए एक समय डिसिल्वा और वेल्लालगे ने सातवें विकेट के लिए 75 गेंदों पर 63 रनों की साझेदारी की. खतरनाक होती जा रही इस साझेदारी को जडेजा ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर तोड़ा. धनंजय का कैच मैच का
टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ.
5- लगातार दूसरे मैच में चमके कुलदीप
कुलदीप यादव ने लगातार दूसरे मैच में अपनी घातक गेंदबाजी के सामने वाली टीम की कमर तोड़ दी. कुलदीप ने मैच में 43 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी पांच विकेट लिए थे. इसके साथ ही कुलदीप अब वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.