IndiavsSriLanka 4th T20: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही महिला टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 30 रन से हराकर सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली. इस जीत के साथ भारतीय टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हो गया है. खास बात यह रही कि इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने ऐतिहासिक साझेदारी कर नया रिकॉर्ड बना दिया.
मंधाना-शेफाली की साझेदारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 15.2 ओवर में 162 रन जोड़ दिए. यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड भी इसी जोड़ी के नाम था, जब उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 143 रन की साझेदारी की थी. दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया.
दोनों ओपनर्स की दमदार पारियां
इस मुकाबले में शेफाली वर्मा ने 46 गेंदों पर 79 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल था. वहीं स्मृति मंधाना ने 48 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली और 11 चौके व 3 छक्के लगाए. दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और रन गति को लगातार तेज बनाए रखा. उनके आउट होने के बाद भी भारतीय टीम ने रन बनाने की रफ्तार कम नहीं होने दी.
भारत का विशाल स्कोर
मंधाना और शेफाली के आउट होने के बाद ऋचा घोष और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 53 रन की नाबाद साझेदारी की. ऋचा घोष ने सिर्फ 16 गेंदों में 40 रन बनाकर तेज फिनिश दिया, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 16 रन जोड़े. भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 221 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. श्रीलंका की ओर से मलशाशेहानी और निमाशामदुशानी को एक-एक विकेट मिला.
श्रीलंका की कोशिश नाकाम
221 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 6 विकेट पर 191 रन ही बना सकी. कप्तान चामरीअथापथु ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए. हसिनीपरेरा ने 33 और इमेशादुलानी ने 29 रन का योगदान दिया. भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट झटके. अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 30 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां भारत 5-0 से क्लीनस्वीप करने के इरादे से उतरेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.