live

India vs USA Score: सूर्या की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने USA को हराया

T20 World Cup 2026 India vs USA LIVE Score In Hind (भारत बनाम यूएसए लाइव स्कोर): टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही दिन, दिन का तीसरा मैच भारत और अमेरिका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया.

Published date india.com Updated: February 7, 2026 10:45 PM IST
India vs USA Score: सूर्या की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने USA को हराया
india-beat-usa

T20 World Cup 2026- IND vs USA: कप्तान सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारी और उसके बाद गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका को  29 रन से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 161 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में यूएसए ने 8 विकेट पर 132 रन का स्कोर बनाया.

भारत ने अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सफर का आगाज संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ मुकाबले के साथ किया. इस अभियान के पहले ही मैच में अमेरिकी गेंदबाजों ने उसके होश उड़ा दिए थे. भातर ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए थे. कप्तान सूर्यकुमार यादव (84*) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज यहां अपनी छाप नहीं छोड़ पाया. सूर्या अंत तक आउट नहीं हुए और उन्होंने अंतिम ओवरों में रनों की लूट मचाकर भारत को 161 रन के बेहतरीन स्कोर तक पहुंचा दिया.

इससे पहले अभिषेक शर्मा (0) और रिंकू सिंह (0) यहां गोल्डन डक का शिकार बने, जबकि ईशान किशन ईशान किशन (20), तिलक वर्मा (25), रिंकू सिंह (6) और हार्दिक पांड्या (5) फ्लॉप रहे. इसके अलावा अक्षर पटेल (14) ने भी कुछ उपयोगी रन भारत की झोली में डाले. पारी के पहले 13 ओवरों तक भी भारत स्कोर बोर्ड पर 100 रन नहीं टांग पाया था. भारत ने अंतिम 5 ओवरों में 67 रन बनाए, जो मैच का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में टॉस अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

Live Updates

  • Feb 7, 2026 10:22 PM IST
    India vs USA Live Score: 16वें ओवर की लगातार 2 गेंदों पर अक्षर पटेल ने किए दो शिकार, हैट्रिक का चांस- मोहसिन ने बचाई हैट्रिक
    USA: 98/6
  • Feb 7, 2026 9:54 PM IST
    India vs USA Live Score: 10 ओवर का खेल खत्म, अमेरिका ने 3 विकेट गंवाकर बनाए 49 रन. पावरप्ले के बाद 4 ओवर में जोड़े सिर्फ 18 रन. नहीं गंवाया कोई विकेट
    USA: 49/3
    मिलिंद (28*), संजय कृष्णमूर्ति (10*)
  • Feb 7, 2026 9:36 PM IST
    India vs USA Live Score: पावरप्ले का खेल खत्म, अमेरिका ने 3 विकेट गंवाकर बनाए 31 रन
    USA: 31/3
    मिलिंद (16*), संजय कृष्णमूर्ति (4*)
  • Feb 7, 2026 9:19 PM IST
    India vs USA Live Score: भारत की बॉलिंग में दमदार शुरुआत, अमेरिका के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटे.
    USA: 11/2
    मिलिंद (1*), मुक्कामाला (2*)
  • Feb 7, 2026 8:34 PM IST
    India vs USA Live Score: सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी, 35 बॉल में दबाव के क्षणों में बनाए कीमती 50 रन.
  • Feb 7, 2026 8:32 PM IST
    India vs USA Live Score: अक्षर पटेल (14) भी आउट, भारत को 7वां झटका
    IND: 118/7
  • Feb 7, 2026 8:24 PM IST
    India vs USA Live Score: सौरभ नेत्रवाल्कर के ओवर से सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल की जोड़ी ने बनाए 21 रन. इस मैच का सबसे महंगा ओवर
    16 ओवर बाद-
    IND: 115/6
    सूर्यकुमार यादव (46*), अक्षर पटेल (13*)
  • Feb 7, 2026 8:15 PM IST
    India vs USA Live Score: 15 ओवर खत्म होने के बाद भारत ने बनाए सिर्फ 90 रन, आज कौन दिलाएगा भारत को जीत
    IND: 94/6
    सूर्यकुमार यादव (35*), अक्षर पटेल (1*)
  • Feb 7, 2026 8:04 PM IST
    India vs USA Live Score: अमेरिका के सामने भारत की हालत खस्ता- सिर्फ 77 रनों पर गंवाए 6 विकेट- हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह भी फ्लॉप.
    IND: 77/6
  • Feb 7, 2026 7:38 PM IST
    India vs USA Live Score: पावरप्ले में भारत को चौथा झटका- शेडली वैन शाल्कविक ने एक ही ओवर में किए 3 शिकार. शिवम दुबे भी गोल्डन डक का शिकार.
    IND: 46/3

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.india.com/hindi-news/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.