IND vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज को 140 रन तक लगे 4 झटके, भारत सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने से 6 विकेट दूर

India vs West Indies 2nd Test: तीसरे दिन शनिवार का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 140 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं और अब उसपर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है.

Published date india.com Updated: October 11, 2025 5:20 PM IST
India vs West Indies, India vs West Indies 2nd Test, India vs West Indies Live Cricket Score, IND vs WI Live,
India vs West Indies, India vs West Indies 2nd Test, India vs West Indies Live Cricket Score, IND vs WI Live,

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला (India vs West Indies 2nd Test) दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेल जा रहा है. मैच के दूसरे दिन मेजबान टीम इंडिया ने मेहमानों पर अपना शिकंजा कस लिया है.

तीसरे दिन शनिवार का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 140 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं और अब उसपर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है. भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट लिये जबकि कुलदीप यादव को एक सफलता मिली. वेस्टइंडीज के लिए एलिस अथांजे ने 41 जबकि तेगनारायण चंद्रपॉल ने 34 रन का योगदान दिया. 

Shubman Gill Records: शुभमन गिल ने तोड़ा रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, विराट कोहली के बड़े कीर्तिमान की बराबरी की

स्टंप्स से समय शाई होप 46 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 31 और टेविन इमलाच 31 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 14 रन बनाकर नाबाद हैं. वेस्टइंडीज अभी भारत के स्कोर से 378 रन और पीछे है जबकि उसके 6 ही विकेट शेष है. भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर अपनी पहली पारी को घोषित कर दी थी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भारत ने अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच पारी और 140 रन से जीता था और अगर यहां उसे फॉलोऑन देने का मौका मिलता है तो वह इससे नहीं हिचकिचाएगा. गिल पारी समाप्ति की घोषणा करके पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वह जल्द से जल्द मैच समाप्त करना चाहते हैं.

भारत की पारी के आकर्षण यशस्वी जायसवाल (258 गेंदों पर 175 रन) और कप्तान शुभमन गिल (196 गेंदों पर नाबाद 129 रन) के शतक रहे। इन दोनों के अलावा साई सुदर्शन (87) ने अर्धशतक बनाया. वेस्टइंडीज की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन (98 रन देकर तीन विकेट) सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे.

पहली पारी में बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही तथा उसने जल्द ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल (10) जडेजा की गेंद पर लगाए गए अपने ज़ोरदार स्वीप शॉट के साई सुदर्शन के हाथों में चिपक जाने से पवेलियन लौटे. सुदर्शन ने खुद को बचाने की कोशिश की। गेंद उनके दाहिने हाथ पर लगी और वहीं पर ठहर गई जिससे बल्लेबाज भी हैरान रह गया.

कौन हैं हार्दिक पांड्या की नई गर्लफ्रेंड महिका शर्मा? करती हैं बंपर कमाई; जानें एजुकेशन और नेटवर्थ

वेस्टइंडीज ने तीसरे सत्र में कुछ समय के लिए अच्छा संघर्ष किया लेकिन इसके बाद उसने जल्द ही तीन विकेट खो दिए। जडेजा ने तेगनारायण चंद्रपाल (34) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराकर एलिस अथांजे (41) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी को तोड़ा.

जडेजा ने इसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज को अपनी ही गेंद पर कैच करके उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। इस बीच कुलदीप यादव ने एलिस अथांजे को आउट किया। जडेजा ने 37 रन देकर तीन और कुलदीप ने 45 रन देकर एक विकेट लिया है। दिन का खेल समाप्त होने के समय शाई होप 31 और टेविन इमलाच 14 रन पर खेल रहे थे.

गिल ने भारत की पहली पारी तब समाप्त घोषित कर दी जब ध्रुव जुरेल (79 गेंदों पर 44 रन) रोस्टन चेज की गेंद पर पुल करने की कोशिश में बोल्ड हो गए. गिल के पास दोहरा शतक पूरा करने के लिए पर्याप्त समय था, लेकिन कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के सामने बड़ी पारी खेलना ज्यादा मायने नहीं रखता.

Most runs in WTC: डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, कप्तान शुभमन गिल ने रचा इतिहास

दूसरे सत्र में लगभग एक घंटा बीत चुका था और गिल को ड्रेसिंग रूम से संकेत मिला कि अब मेहमान टीम को बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतारने का समय आ गया है.

भारतीय कप्तान ने 196 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके और दो छक्के लगाए और जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 102 रन जोड़े, जिन्होंने लंच के बाद तेज़ी से रन बनाने का फैसला कियाभारत ने दूसरे दिन 44.2 ओवर बल्लेबाजी की और कल के स्कोर दो विकेट पर 318 रन में 200 रन जोड़े.

गिल ने अपना शतक खैरी पियरे की गेंद पर कट शॉट लगाकर बनाया जिससे उन्हें तीन रन मिलेपिछले सात टेस्ट मैचों में अपने पांचवें शतक और पिछले मैच में अर्धशतक के साथ उन्होंने दिखा दिया कि कप्तान बनने के बाद उनकी बल्लेबाजी में निखार आया है.

इसके साथ ही गिल एक कैलेंडर वर्ष में पांच शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैंविराट कोहली ने 2017 और 2018 में दो बार यह कारनामा किया था.

इससे पहले, दिन की शुरुआत में जायसवाल दुर्भाग्यवश रन आउट हो गए, लेकिन गिल की एकाग्रता में कोई कमी नहीं आई. नीतीश कुमार रेड्डी (54 गेंदों पर 43 रन) को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था ताकि उन्हें क्रीज पर समय बिताने का पर्याप्त मौका मिले। उन्होंने वारिकन का तीसरा शिकार बनने से पहले तेजी से रन बनाए और गिल के साथ चौथे विकेट के लिए 17.1 ओवर में 91 रन जोड़े.

गिल ने अपनी पारी में कई आकर्षक शॉट लगाएजब जेडन सील्स ने मिडिल लेग पर गेंद डाली तो गिल ने मिड-विकेट क्षेत्र में उसे फ्लिक कियाजब जस्टिन ग्रीव्स को आक्रमण पर लाया गया, तो उनकी गति की कमी के कारण गिल ने आगे बढ़कर मिड-विकेट के ऊपर से अपना पहला छक्का जड़ा.

भारतीय कप्तान ने एंडरसन फिलिप पर भी लेग साइड में खूबसूरत चौका लगायाइस तेज गेंदबाज पर लगाया गया उनका ऑन ड्राइव दर्शनीय था. रेड्डी ने भी अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश कियाउन्होंने सील्स की गेंद पर कवर ड्राइव से शुरुआत और फिर स्लिप कॉर्डन से दो और चौके लगाएवारिकन की गेंद पर फिलिप ने उनका कैच छोड़ा जिसका फायदा उठाकर उन्होंने इसी गेंदबाज पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया.

जायसवाल ने जिस तरह से पहले दिन बल्लेबाजी की थी उसे देखते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए उन्हें आउट करना मुश्किल लग रहा था लेकिन वह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए. वह तेजी से रन चुराना चाह रहे थे लेकिन गिल ने उन्हें आधी पिच से वापस भेज दिया जिससे वह रन आउट हो गए.

(इनपुट: एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.