India Vs West Indies Ahmedabad Test Day 1 Highlights Mohammed Siraj And Kl Rahul Shines
IND vs WI: सिराज और बुमराह के बाद चमके केएल राहुल, अहमदाबाद में भारत का दबदबा
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारत ने पहले गेंद से समाल दिखाया और फिर बल्ले से मजबूत जवाब दिया.
अहमदाबाद: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में पहले दिन की समाप्ति पर भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी. भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं. केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं.
भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने एक बार फिर मजबूत शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की. जायसवाल 54 गेंद पर 36 रन बनाकर जायडेनसील्स का शिकार बने. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन 7 रन बनाकर आउट हो गए.
केएल राहुल ने एक बार फिर संयम से भरपूर 53 रन की पारी खेली है. वह क्रीज पर मौजूद हैं. 114 गेंद की अपनी पारी में वह 6 चौके लगा चुके हैं. उनके साथ शुभमन गिल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों के बीच 31 रन की साझेदारी हुई है. दूसरे दिन भारत को वेस्टइंडीज पर बड़ी बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी इन दोनों पर होगी.
इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. मोहम्मद सिराज और जसप्रीतबुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 162 रन पर समेट दिया. वेस्टइंडीज के लिए जस्टिनग्रीव्स ने 32, शाईहोप ने 26 और कप्तान रॉस्टनचेज ने 24 रन बनाए. भारत की तरफ से जसप्रीतबुमराह और मोहम्मद सिराज की जोड़ी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हुई. पारी की शुरुआत में सिराजबुमराह से भी ज्यादा असरदार रहे. सिराज ने 14 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए. जसप्रीतबुमराह ने 14 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट लिए. कुलदीप यादव ने 6.1 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर को भी एक विकेट मिला.
Add India.com as a Preferred Source
भारत की प्लेइंगइलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्रजडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीतबुमराह, मोहम्मद सिराज.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.