
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले महिला टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2023) के मैच में किसी भी तरह की गलती करने से बचना चाहेगी. विश्व की नंबर दो टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने पर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम नॉकआउट चरण में जगह बना लेगी. प्रत्येक ग्रुप से चोटी पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को सात विकेट से जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से पराजित किया था। इन दो जीत से भारत सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालीफाई करने की मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. भारत की तरफ से पहले दोनों मैचों में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने अच्छा प्रदर्शन किया.
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग:
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2023 का मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2023 का मैच, शनिवार 18 फरवरी को खेला जाएगा.
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2023 का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2023 का मैच साउथ अफ्रीका के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2023 का मैच कब शुरू होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2023 का मैच शाम के छह बजकर 30 मिनट से शुरू होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2023 का मैच किस टीवी चैनल पर टेलिकास्ट होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2023 का मैच की सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा.
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2023 का मैच कहां लाइव स्ट्रीम होगा?
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2023 का मैच Disney+ Hotstar वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.