
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
नवी मुंबई: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ लगातार नौ हार के बाद आखिरकार विजयी वापसी कर ली है. हेली मैथ्यूज की नाबाद 85 रनों की मैच विनिंग पारी के दम वेस्टइंडीज ने मंगलवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबले में मेजबान भारत को नौ विकेट से करारी शिकस्त दे दी.
इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की T20I सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है. भारत ने श्रृंखला का पहला मैच रविवार को 49 रन से जीता था। इसका निर्णायक मुकाबला 19 दिसंबर को इसी स्थल पर खेला जाएगा.
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट 159 रन का बनाया, जिसे वेस्टइंडीज ने मैथ्यूज की नाबाद 85 रनों की पारी के दम पर 15.4 ओवर में ही नौ विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. कैरेबियाई टीम के लिए मैथ्यूज ने 47 गेंदों पर 17 चौके लगाए. उनके अलावा कियाना जोसेफ ने 22 गेंदों पर 6 चौके और दो सिक्स मारे. वहीं, शेमाइन कैम्पबेल ने 26 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 29 रनों की नाबाद पारी खेली.
मैथ्यूज ने दूसरे विकेट के लिए शमैन कैंपबेल के साथ 55 गेंद में 94 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत पक्की की. भारत के लिए एकमात्र सफलता साइमा ठाकोर (28 रन पर एक विकेट) को मिली.
Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ को फिर नहीं मिली टीम में जगह, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
इससे पहले स्मृति मंधाना (62) की श्रृंखला में लगातार दूसरी अर्धशतकीय पारी और रिचा घोष (32) की आक्रामक बल्लेबाजी से भारत ने एक छोर से विकेटों के पतन के बीच प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया. वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यूज के साथ डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी और एफी फ्लेचर ने भी दो-दो विकेट लिए.
एक छोर से विकेटों के लगातार पतन के बीच मंधाना ने तीन बार मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए 41 गेंद की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया. मंधाना ने 14वें ओवर तक एक छोर संभाले रखा तो वहीं उनके आउट होने के बाद रिचा ने 17 गेंद की अपनी आक्रामक पारी में छह चौके जड़े जिससे भरत 150 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रहा.
श्रृंखला के पहले मैच में 73 रन बनाने वाली मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ तेजी से रन बनाना शुरू किया लेकिन रोड्रिग्स 15 गेंद की पारी में दो चौके की मदद से 13 रन बनाने के बाद हेली मैथ्यूज की गेंद पर पगबाधा हो गई. पदार्पण कर रही राघवी बिष्ट प्रभावित करने में नाकाम रही और महज पांच रन बनाकर एफी फ्लेचर का शिकार बन गई। दीप्ति शर्मा (17) ने कुछ अच्छे शॉट लगाये लेकिन रिचा के साथ गफलत का शिकार होकर रन आउट हो गई.
सारा तेंदुलकर ने बिकिनी पहन सर्दियों में कराया मदमस्त फिगर का दीदार- PHOTOS
अपने चार ओवर में महज 14 रन खर्च करने वाली डॉटिन ने भारतीय पारी की शुरुआत में सलामी बल्लेबाज उमा छेत्री (चार) को चलता किया। उन्होंने रिचा घोष को भी चलता किया और टीम के खराब क्षेत्ररक्षण के बीच कुछ शानदार बचाव किये. उन्होंने बाउंड्री के पास छलांग लगाकर छह रन के लिए जा रही गेंद को रोकने के बाद राधा यादव (सात) का कमाल का कैच लपका.
मंधाना ने अपनी पारी में कुछ शानदार चौके लगाये। उन्होंने अश्विनी मुनिसर के खिलाफ 13वें ओवर में तीन चौके लगाये। रिचा ने क्रीज पर आते ही आक्रामक तेवर दिखाया और भारतीय पारी की रनगति को तेज किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.