स्मृति मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, T20Is में की इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Women Smriti Mandhana becomes the player with the most fifties in T20Is: अर्धशतकीय पारी के साथ ही मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

Published date india.com Published: December 17, 2024 9:25 PM IST
स्मृति मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, T20Is में की इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
Smriti Mandhana

नवी मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ दिया. भारतीय कप्तान ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में मंगलवार को 41 गेंदों पर 62 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

पहले मैच में शानदार फिफ्टी ठोकने के बाद मंधाना ने दूसरे मुकाबले में भी नौ चौके और एक छक्का लगाया. मंधाना के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का यह 29वां अर्धशतक है. अपनी इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

सारा तेंदुलकर ने बिकिनी पहन सर्दियों में कराया मदमस्त फिगर का दीदार- PHOTOS

28 साल की मंधाना अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. मंधाना के अलावा महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम भी 29 अर्धशतक है. मंधाना ने बेट्स की तुलना में तेजी से यह आंकड़ा छुआ है.

बेट्स ने जहां 171 मैचों में 29वां अर्धशतक जड़ा था तो वहीं मंधाना ने 147 मैचों में यह कीर्तिमान बना दिया है. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी दूसरे नंबर पर हैं. मूनी के नाम 106 टी20 मैचों में 25 अर्धशतक है. उनके बाद वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर 22 अर्धशतकों के साथ तीसरे नंबर पर है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मैच की बात करें तो भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में मंगलवार को वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नौ विकेट पर 159 रन बनाए. चोटिल हरमनप्रीत कौर की जगह भारतीय टीम की अगुवाई कर रही स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए. रिचा घोष ने 32 रन का योगदान दिया.

वेस्टइंडीज के लिए डिएंड्रा डॉटिन, हेली मैथ्यूज, चिनेल हेनरी और एफी फ्लेचर ने दो-दो विकेट लिये. भारत पहला मैच 49 रन से जीतकर श्रृंखला में 1-0 से आगे है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.