By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Indian Fans Remind New Zealand Of Ms Dhonis 2019 Semifinal Runout After Jimmy Neesham Fails To Finish Match Against Australia
जेम्स नीशम के रन आउट से न्यूजीलैंड को समझ आया भारतीय फैंस का दर्द; ताजा हुई 2019 सेमीफाइनल की यादें
विश्व कप 2023 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को पांच रन से हराया. जिसकी तुलना फैंस ने 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को मिली हार से जोड़कर देखा.
भारत में चल रहे विश्व कप 2023 में शनिवार को एक और रोमांचक मुकबला देखने को मिला जब धर्मशाला के मैदान पर आखिरी ओवर तक चले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पांच रन से हराया. ऑस्ट्रेलिया के दिए 389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 389 रन पर सिमट गई. इस मैच के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस ने कीवी टीम को 2019 के सेमीफाइनल मैच की याद दिलाई.
दरअसल रनों का पीछा करते हुए एक समय पर कीवी टीम ने मैच में वापसी कर ली थी. टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स नीशम (Jimmy Neesham) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर न्यूजीलैंड को जीत की उम्मीद दिलाई थी. 49 ओवर में कीवी टीम ने 8 विकेट पर 370 रन का स्कोर खड़ा कर लिया था.
आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 गेंदो पर 19 रनों की जरूरत थी और धीमी ओवर रेट की वजह से ऑस्ट्रेलिया को केवल चार फील्डर सर्किल से बाहर रखने की इजाजत थी. मंच न्यूजीलैंड की जीत के लिए सेट था जब 50वां ओवर डालने आए मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने दूसरी गेंद वाइड डाली जिसे विकेटकीपर जॉश इंगलिस भी नहीं पकड़ सके और कीवी टीम को पांच अतिरिक्त रन मिले.
अगली तीन गेंदो पर नीशम ने दो-दो रन लेकर कुल छह रन निकाले लेकिन पांचवी गेंद पर कुछ ऐसा हुआ जिससे न्यूजीलैंड टीम की जीत का सपना तोड़ दिया.
स्टार्क की फुलटॉस गेंद को नीशम ने डीप मिड विकेट की दिशा में खेला जहां मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) मौजूद थे. उन्होंने गेंद को कलेक्ट किया और तुरंत स्ट्राइकर एंड पर फेंका. नीशम जो कि वापस क्रीज की तरफ भाग रहे थे समय पर लाइन नहीं पार कर पाए और विकेटकीपर इंगलिस ने गेंद को विकेट पर लगाया.
नीशम का रन आउट न्यूजीलैंड की हार का बड़ा कारण बना ठीक वैसे ही जैसे 2019 सेमीफाइनल में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का रन आउट न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की हार का कारण बना. भारतीय फैंस ने मैच के बाद ट्विटर पर कीवी टीम को उस सेमीफाइनल मैच के साथ धोनी के रन आउट की याद दिलाई.
New Zealand & Run out #AUSvNZ #CWC23 pic.twitter.com/Vy6LBz6FYn
— WhistlePodu Army ® – CSK Fan Club (@CSKFansOfficial) October 28, 2023
Dhoni bhai #AUSvNZ #NZvsAUS #CricketWorldCup2023 #HardikPandya #JujutsuKaisen pic.twitter.com/ecJoCPZ8Rj
— CONTEXTUAL MEME (@Contextual_Meme) October 28, 2023
Flashback for Dhoni and New Zealand #PAKvsSA #AUSvNZ #BANvsNED #CWC2023 pic.twitter.com/y43yuU5a9y
— Muhammad Abdul Nafay (@Muhamma61359710) October 28, 2023
New Zealand’s tough times appear to have begun with the run-out of MS Dhoni. #AUSvNZ | #AUSvsNZ | #NZvsAUS pic.twitter.com/LFmZ7knw5i
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952_) October 28, 2023
2019, MS Dhoni run out against New Zealand 2023, James Neesham run out against Australia! #AUSvNZ #PAKvsSA #MSDhoni pic.twitter.com/HcDG2LkV5u
— Karan Jat (@KaranJat03) October 28, 2023
Run Outs haunting New Zealand in World Cups since this historic run-out of MS Dhoni. What goes around comes around. #AUSvNZ #WorldCup2023 #neesham #newzealand #CricketWorldCup2023 #kiwis #jimmyneesham #rachinravindra pic.twitter.com/RKVaANd8fr
— SpiceBite (@spicebiteblogs) October 28, 2023
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें