आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) टीम ने हाल ही में कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अपना समर्थन दिखाने के लिए लैवेंडर कलर की जर्सी पहनी थी और अब लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) टीम भी कुछ ऐसा ही करने जा रही है. क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) की अगुवाई में एलएसजी टीम शनिवार, 20 मई को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (ISL) की फ्रेंचाइजी मोहन बागान की एक खास जर्सी पहनकर उतरेगी.
लखनऊ टीम ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस खबर का ऐलान किया. इस पोस्ट में कप्तान क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस और आयुष बडोनी के फोटो साथ कैप्शन में लिखा गया, “लखनऊ का #GazabAndaz, अब कोलकाता के रंग में. मोहन बागान और सिटी ऑफ जॉय को हमारी श्रद्धांजलि.”
लखनऊ टीम के मालिक आरपीएसजी (आरपी-संजीव गोयनका समूह) ने जून 2020 में फुटबॉल क्लब एटीके मोहन बागान में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी. ऐतिहासिक कोलकाता क्लब को 1 जून से मोहन बागान सुपर जायंट्स के रूप में फिर से ब्रांडेड किया जाएगा.
RPSG की पहली टीम आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (RPSG) थी, जिसने 2016 और 2017 के सीजन में हिस्सा लिया था जब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) को मैच फिक्सिंग के कारण दो सालों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.