
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
ICC Men’s T20 World Cup 2026 Indian team: 2026 में होने वाला ICC पुरुष क्रिकेट विश्वकप 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. विश्वकप के लिए आज भारतीय टीम की घोषणा हो गई है. भारत टी20 विश्व कप का मौजूदा चैंपियन है इसलिए उसके पास अपना ताज बचाए रखने की चुनौती भी है.
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
सबसे चौंकाने वाला फैसला वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को टीम से बाहर रखने का रहा. इस फैसले के बाद अब तय है कि भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन करेंगे. संजू ही विकेट कीपर की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. बैक अप के रूप में ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है जो जरूरत पड़ने पर ओपनर की भूमिका भी निभा सकते हैं. ईशान को सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है.
टीम में सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, ईशान किशन के रूप में मुख्य बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर के रूप में मुख्य ऑल राउंडर और , कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के रूप में मुख्य गेंदबाज रखे गए हैं.
India’s squad for ICC Men’s T20 World Cup 2026 announced
Let’s cheer for the defending champions #TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/7CpjGh60vk
— BCCI (@BCCI) December 20, 2025
ग्रुप A- भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया, अमेरिका (USA)
ग्रुप B- ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान
ग्रुप C- इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल
ग्रुप D- दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, अफ़गानिस्तान, कनाडा, यूएई
शुभमन गिल को टीम में न चुने जाने को लेकर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि वह इस समय रन नहीं बना पा रहे हैं. हम अब भी सोचते हैं कि वह एक क्वालिटी प्लेयर हैं. फॉर्म में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. यह ज़्यादातर उस कॉम्बिनेशन के बारे में है जिसे आप खिलाना चाहते हैं किसी न किसी को तो बाहर बैठना ही पड़ता है. अजीत अगरकर ने संजू सैमसन की तारीफ की और कहा कि आपने कल रात संजू को ओपनिंग करते देखा और इससे पता चलता है कि सोच क्या है. खुशकिस्मती से भारतीय क्रिकेट में हमारे पास ऑप्शन हैं.
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम भी वही रखी गई है जो टी-20 विश्वकप के लिए चुनी गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.