भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को बिना किसी परेशानी के नेट पर करीब एक घंटे तक गेंदबाजी की है. शमी साल की शुरुआत में हुई टखने की सर्जरी से उबर रहे हैं. शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पहले टेस्ट के बाद नेट सेशन में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में बॉलिंग करते हुए नजर आए.
मोहम्मद शमी आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल खेलते हुए नजर आए थे. शमी ने अभ्यास के दौरान भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर को गेंदबाजी कर रहे थे.शमी के बायें पैर में पट्टी बंधी थी. उन्होंने छोटे रनअप के साथ गेंदबाजी शुरू करने के बाद पूरे रनअप और अच्छी गति के साथ गेंदबाजी की है.
इस दौरान उन्होंने नायर को अपनी स्विंग गेंदों से परेशान भी किया. उन्होंने इस दौरान क्षेत्ररक्षण अभ्यास करने के बाद गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल से बातचीत की है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि शमी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और टीम उन्हें ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ले जाने का जोखिम नहीं उठाना चाहती है.
भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट से पहले कहा था कि ईमानदारी से कहूं तो अभी हमारे लिए उनके बारे में फैसला करना काफी मुश्किल है कि वह वर्तमान सीरीज या ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं. हाल ही में उनके घुटने में सूजन थी. जो काफी असामान्य है.
MOHAMMED SHAMI IS BACK…!!!! 🔥
– Mohammed Shami in the bowling practice at Chinnaswamy & He’s Ready to comeback. pic.twitter.com/adl6P1dslw
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) October 20, 2024
उन्होंने कहा कि वह पूरी फिटनेस हासिल करने की प्रक्रिया में थे और शत प्रतिशत फिट होने के करीब थे. लेकिन उनके घुटने में सूजन आ गई. जिसके कारण उनकी पूरी फिटनेस हासिल करने की प्रक्रिया में देरी हो रही है. उन्हें नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ी.
अभी वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में हैं. जहां फिजियो और चिकित्सक उनकी देखरेख कर रहे हैं.इस बीच गर्दन में जकड़न के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाने वाले शुभमन गिल भी नेट सत्र के दौरान पर शमी के साथ अभ्यास किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.