India Tour of Australia: रोहित, कोहली की वापसी, बुमराह का वर्कलोड, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सिलेक्टर्स के सामने बड़े सवाल

india tour of australia: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान जल्द होने वाला है. इसमें सिलेक्टर्स के सामने कई सवाल हैं.

Published date india.com Updated: October 3, 2025 10:28 PM IST
India Tour of Australia: रोहित, कोहली की वापसी, बुमराह का वर्कलोड, ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सिलेक्टर्स के सामने बड़े सवाल

नई दिल्ली: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के वनडे क्रिकेट में भविष्य को लेकर चर्चा होगी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से पर्थ में शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज (India vs Australia ODI Series) के लिए उनका चयन तय है. हालांकि वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस कारणों को देखते हुए भारतीय टीम में कुछ बदलाव करने होंगे.

सिलेक्टर वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे टेस्ट के दौरान तीसरे दिन शनिवार को वनडे टीम के चयन के लिए बैठक कर सकते हैं लेकिन टीम की घोषणा के बारे में कोई बात साफ नहीं है.

हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत चोटों के कारण उपलब्ध नहीं होंगे जबकि एशिया कप और उसके तीन दिन के भीतर दो टेस्ट की सीरीज खेलने वाले टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को भी ब्रेक की जरूरत है. ऐसे में उन्हें वनडे या टी20 या दोनों से आराम दिया जा सकता है.

रोहित और कोहली मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं और उन्होंने पिछले सात महीने में काफी मेहनत की है. कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में सर्वाधिक रन बनाए थे. वहीं रोहित ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विजयी पारी खेली.

रोहित को कप्तानी से हटाने का भी कोई कारण नहीं है क्योंकि इस फॉर्मेट में वह काफी सफल रहे हैं. वह खुद बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ना चाहें तो बात अलग है.

दोनों टेस्ट और वनडे से रिटायर हो चुके हैं और सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. दक्षिण अफ्रीका में 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए उनके भविष्य पर भी बात होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार इस सीजन में सिर्फ छह वनडे खेले जाने हैं जिनमें तीन ऑस्ट्रेलिया में और तीन न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में होंगे लिहाजा ठोस फैसला हड़बड़ी में नहीं लिया जा सकता.

इस समय प्राथमिकता अगले साल भारत में होने वाला टी20 विश्व कप और 2025 में घरेलू टेस्ट से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अधिकतम अंक लेना होगा.

टीम में कोहली और रोहित के रहने का संकेत वनडे सीरीज के लिए प्रसारक जियो हॉटस्टार के प्रोमो से भी मिला है जिसमें इन दोनों के पोट्रेट दिखाए गए हैं.

बुमराह की बात करें तो उनकी विश्व चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों टेस्ट में जरूरत है भले ही मेडिकल टीम या खुद बुमराह वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट नहीं खेलने का फैसला लें, जो अभी साफ नहीं है. चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कहा था कि बुमराह ने खुद वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट खेलने की इच्छा जताई है.

एशिया कप और अब दो टेस्ट खेलने के बाद अगली टेस्ट सीरीज तीन सप्ताह बाद है और फिर टी20 विश्व कप से पहले टी20 सीरीज. ऐसे में बुमराह को ज्यादा यात्रा से बचने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ब्रेक दिया जा सकता है.

गिल वनडे टीम के उपकप्तान हैं लेकिन इतने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बीच उनके वर्कलोड और ट्रैवल पर भी सिलेक्टर्स को सोचना होगा.

गिल को वनडे में आराम देने पर रोहित के साथ पारी की शुरूआत अभिषेक शर्मा या यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं. अभिषेक को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो लिस्ट ए मैच खेलने के लिए कहा गया है. बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज होने और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनका पलड़ा जायसवाल की तुलना में भारी हो सकता है.

पंड्या वनडे सीरीज तक फिट नहीं होंगे और ऐसे में नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है. दूसरा विकल्प शिवम दूबे है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई हालात में उनकी गेंदबाजी की परीक्षा नहीं हुई है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.