By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Indian Womens Cricket Team Tour Of Bangladesh In July Full Schedule
जुलाई में बांग्लादेश का दौरा करेगी भारतीय क्रिकेट टीम; देखें पूरा शेड्यूल
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों ने हाल ही में बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में एक उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण और अनुकूलन शिविर में भाग लिया.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women cricket team) जुलाई में बांग्लादेश दौरे पर जाएगी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर तब खेला था जब वे फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से पांच रन से हार गई थीं.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की महिला विंग की अध्यक्ष शफीउल आलम चौधरी नडेल ने कहा, हां, हम जुलाई में भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ एक सीरीज खेलेंगे और सभी मैच शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 11 वर्षों में यह पहली बार होगा जब शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करेगा. भारत और बांग्लादेश के बीच सभी मैच डे-नाइट होंगे. आखिरी बार बांग्लादेश की महिला टीम ने इस स्थान पर 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था.
कहा गया है कि भारतीय टीम तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलने के लिए छह जुलाई को ढाका पहुंचेगी. 9, 11 और 13 जुलाई को टी20 मैच निर्धारित हैं, जबकि तीन वनडे मैच 16, 19 और 22 जुलाई को खेले जाएंगे.
भारतीय टीम के सदस्यों ने हाल ही में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया, जिसमें पुरुषों के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और अकादमी प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने उनसे बातचीत की.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें