Asia Cup: एशिया कप 2023 के लिए आज होगा टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान, इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगी जगह!

India's Asia Cup squad: यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह एशिया कप के लिए श्रीलंका जा पाएंगे या नहीं? इन सभी बातों का जवाब आज मिल जाएगा.

Published date india.com Updated: August 21, 2023 6:21 AM IST
India's skipper Rohit Sharma and Pakistan's Skipper Babar Azam at toss during the Asia Cup match India and Pakistan,
India's Asia Cup squad

India’s Asia Cup squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस महीने के आखिर में होने वाले एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के लिए सोमवार यानी के 21 अगस्त को टीम इंडिया का ऐलान करेगा. 30 अगस्त से 17 सितंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए कई देशों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर दी है और अब भारत भी अपनी स्क्वॉड का ऐलान करने वाला है. कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित कई सीनियर खिलाड़ियों की इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में वापसी होने वाली है.

रोहित शर्मा वीडियो कांफ़्रेस के जरिए बैठक में मौजूद होंगे

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह एशिया कप के लिए श्रीलंका जा पाएंगे या नहीं? इन सभी बातों का जवाब 21 अगस्‍त सोमवार को मिल जाएगा जब चेयरमैन अजित अगरकर के नेतृत्‍व में सीनियर पुरुष चयन समिति दिल्‍ली में टीम का चुनाव करेगी.

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा वीडियो कांफ़्रेस के जरिए बैठक में मौजूद होंगे, साथ ही उनके साथ चयनकर्ता एसएस दास भी होंगे जो अभी आयरलैंड के दौरे पर गए हुए हैं. रोहित का बैठक में हिस्‍सा लेने का मतलब है कि चयनकर्ता विश्‍व कप के लिए भी एक ड्र्राफ़्ट टीम तैयार करेंगे. ड्राफ्ट टीम देने की आख़‍िरी तारीख आईसीसी ने 5 सितंबर रखी हुई है. चयनकर्ता दोनों टूर्नामेंट के लिए वही 15 सदस्‍यीय टीम चुनना चाहते हैं. चयनित टीम के साथ ही कुछ स्‍टैंड बाय खिलाड़ी छह दिन के कैंप के लिए बेंगलुरु में जुटेंगे और इसके बाद श्रीलंका जाएंगे.

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के चयन पर सस्पेंस कायम

श्रेयस के बारे में पता चला है कि उन्‍होंने इस सप्‍ताह की शुरुआत में पहले अभ्‍यास मैच में सभी बॉक्‍स को पूरा कर दिया है, जहां उन्‍होंने पूरे 50 ओवर क्षेत्ररक्षण किया और बिना किसी दिक्‍़क़त के 38 रन बनाए. इस मैच पर एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्‍मण और बल्‍लेबाज़ी कोच ऋषिकेश कानितकर ने क़रीब से निगाह रखी. राहुल उस मैच में नहीं खेले थे लेकिन रविवार को होने वाले दूसरे अभ्‍यास मैच में उनके खेलने की उम्‍मीद है. राहुल की फ़‍िटनेस से ही भारत की विकेटकीपर की दुविधा कम हो सकती है ख़ासतौर से तब जब ऋषभ पंत चोट से उबर रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अगर राहुल चुने जाते हैं तो उने नंबर 5 पर बल्‍लेबाज़ी करने की उम्‍मीद है. अगर वह नहीं चुने जाते हैं तो इशान किशन इस रेस में सबसे आगे होंगे. किशन के चयन से बल्‍लेबाज़ी क्रम में भी शफल करने का मौक़ा मिलेगा. इस बारे में कई पूर्व खिलाड़‍ियों सहित पूर्व भारतीय कोच रवि शास्‍त्री का भी यही सोचना है.

नंबर 4 पर बैटिंग के बेस्ट ऑप्शन हैं श्रेयस

श्रेयस नंबर 4 की अहम दिक्‍़क़त का निपटारा करेंगे. यह वही स्‍थान है जिसके लिए 2019 विश्‍व कप में भारतीय टीम को सवालों में लिया गया था, जब चयनकर्ताओं ने इस स्‍थान के लिए विजय शंकर को चुना था, ना कि अंबाती रायुडू को, जिन्‍हें इस टूर्नामेंट के लिए नंबर 4 के स्‍थान के लिए तैयार किया जा रहा था. शंकर को टूर्नामेंट के बीच में चोट लगी थी और उनकी जगह पंत को टीम में शामिल किया गया था.

श्रेयस की अनुपस्थिति में भारत ने इस स्‍थान पर सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और अक्षर पटेल को कैरेबियाई दौरे पर खिलाया. भारत की टी20 टीम के उप्‍तान ने स्‍वीकार किया था कि वह वनडे में मिले मौक़े को भुना नहीं सके और टीम प्रबंधन को लगता है कि वह फ़ीनिशर के रोल में सही बैठते हैं. राहुल और श्रेयस का फ़‍िटनेस स्‍टेटस मुख्‍य प्‍वाइंट होगा क्‍योंकि बीसीसीआई अभी एनसीए से हरी झंडी मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी अभी बेंगलुरु में हैं और 50 ओवर क्रिकेट के लिए तैयार होने के लिए अभ्‍यास मैच खेल रहे हैं.

एशिया कप 2023 इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा. इसके तहत मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच खेले जाएंगे जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे. एशिया कप इस बार वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा.

एशिया कप 2023 के लिए भारत की संभावित टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल/रविचंद्रन अश्विन

2 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2023 में अपना पहला मुकाबला 2 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में खेलेगी. भारत को इसके बाद अपना दूसरा मुकाबला नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलना है. भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीम एक ही ग्रुप-ए में हैं. ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं.

एशिया कप के इतिहास में भारत का रहा है दबदबा

एशिया कप के इतिहास में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक 15 सीजन खेले जा चुके हैं. इसमें से भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीते हैं. वहीं, श्रीलंका ने छह (1986, 1997, 2004, 2008.2014, 2022) खिताब अपने नाम किया है. पाकिस्तान की टीम दो बार (2000, 2012) में चैंपियन रह चुकी है.

एशिया कप 2023 का फुल शेड्यूल

30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल- मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका- कैंडी
2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान- कैंडी
3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान- लाहौर
4 सितंबर: भारत vs नेपाल- कैंडी
5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान- लाहौर

सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल

6 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर
9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो
10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो
12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो
14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो
15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.