By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Indw Vs Banw 2nd T20i Match Report India Beat Bangladesh By 8 Runs In Low Scoring Match Clinch Series
INDw vs BANw: रोमांचक मैच में हारा बांग्लादेश, आखिरी ओवर में गंवाए 4 विकेट, सीरीज भी गई
पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया मेजबान टीम के खिलाफ सिर्फ 95 रन पर ढेर हो गई. एक वक्त सिर्फ 5 विकेट गंवाकर 86 रन जोड़ चुका बांग्लादेश जीत के करीब था. लेकिन अगले 5 विकेट खोने तक वह सिर्फ 1 रन ही बना पाया.
बांग्लादेश दौरे पर गई टीम इंडिया ने मेजबान टीम को कम स्कोर वाले बेहद रोमांचक मैच में 8 रन से पटखनी दे दी. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 95 रन ही बना पाई. शैफाली वर्मा ने सर्वाधिक 19 रन बनाए, जबकि बांग्लादेश के लिए सुलताना खातून (3/21) ने अपनी करियर बेस्ट बॉलिंग की. हालांकि छोटे स्कोर के बावजूद बांग्लादेश की टीम यहां जीत दर्ज नहीं कर पाई. दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा की फिरकी के जादू से भारत ने उसे 8 रन से हराकर 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी.
महिला टी20 इंटरनेशनल में 95 रन का स्कोर भारत का इस फॉर्मेट में बांग्लादेश के खिलाफ न्यूनतम स्कोर है. हालांकि भारत ने दीप्ति (3/12) और शेफाली (3/15) की धारदार गेंदबाजी से बांग्लादेश को 20 ओवर में सिर्फ 87 रन पर ढेर कर दिया. बांग्लादेश की टीम एक समय 5 विकेट पर 86 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन टीम ने इसके बाद 8 गेंदों में सिर्फ 1 रन जोड़कर बाकी बचे पांचों विकेट गंवा दिए और उसे हार का सामना करना पड़ा.
Three wickets in the final over for Shafali Verma as India win a low-scoring thriller and seal the T20I series 2-0 🔥#BANvIND | 📝: https://t.co/mspye3W0qI pic.twitter.com/nge2ZS0yRl
— ICC (@ICC) July 11, 2023
दीप्ति और शेफाली की धारदार गेंदबाजी से पहले दो युवा स्पिनरों आफ स्पिनर मीनू मणि (2/9) और बाएं हाथ की स्पिनर अनुषा बारेड्डी (1/20) ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. शेफाली ने अपने तीनों विकेट मैच के अंतिम ओवर में चटकाए, जिसमें बांग्लादेश को जीत के लिए 10 रन की दरकार थी, जबकि उसके चार विकेट शेष थे. इस ओवर में सिर्फ एक रन बना.
𝐀 𝐭𝐡𝐫𝐢𝐥𝐥𝐢𝐧𝐠 𝐯𝐢𝐜𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐚𝐧𝐝 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐭𝐚𝐤𝐞 𝐚𝐧 𝐮𝐧𝐚𝐬𝐬𝐚𝐢𝐥𝐚𝐛𝐥𝐞 𝟐-𝟎 𝐥𝐞𝐚𝐝.#TeamIndia successfully defend 95 to win the 2nd T20I by 8 runs. @Deepti_Sharma06 adjudged Player of the Match.👏👏 #INDvBAN
Details – https://t.co/xwadd5DBlH pic.twitter.com/I4SX0BBger
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 11, 2023
बांग्लादेश के लिए कप्तान निगार सुल्ताना 55 गेंद में 38 रन बनाकर शीर्ष स्कोर रहीं. वह दोहरे अंक में पहुंचने वाली बांग्लादेश की एकमात्र बल्लेबाज रहीं. निगार के पास बांग्लादेश को जीत दिलाने का मौका था लेकिन 19वें ओवर में दीप्ति की गेंद पर विकेटकीपर यस्तिका भाटिया ने उन्हें स्टंप कर दिया, जिसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए.
निगार ने मैच के बाद कहा, ‘गेंदबाजों ने भारत को कम स्कोर पर रोककर अच्छा प्रदर्शन किया. मुझे मैच को खत्म करना चाहिए था. मुझे लगता है कि हमें उस तरह की शुरुआत नहीं मिली जिसकी जरूरत थी. अब नजरें अंतिम मैच पर हैं.’
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने युवा स्पिनरों मीनू और अनुषा की सराहना की. उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘इस सीरीज में हमारे पास कुछ युवा गेंदबाज हैं, जो जिम्मेदारी लेंगे और हमारे लिए गेंदबाजी करेंगे. महत्वपूर्ण है कि हम उन पर भरोसा करें. हम उन्हें मैदान पर छिपाने वाले नहीं हैं.’
Also Read:
-
IND W Vs SL W T20: श्रीलंका के खिलाफ मंधाना-शेफाली ने रचा इतिहास, बनीं ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली महिला जोड़ी
-
महिला टी20 रैंकिंग में पहली बार दीप्ति शर्मा का जलवा- ऑलराउंडरों की रैंकिंग में नंबर 1
-
WPL 2026 Mega Auction: दीप्ति शर्मा बनी सबसे महंगी खिलाड़ी, लेकिन नहीं तोड़ पाईं स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड; इन प्लेयर्स पर झमाझम बरसा पैसा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें