IND vs PAK: मैच खेलते-खेलते भारत के खिलाफ फिर बौखलाया पाकिस्तान, ICC ने इस बल्लेबाज को लगाई कड़ी फटकार

रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें महिला वर्ल्ड कप में आमने-सामने थीं तो इस दौरान पाकिस्तान की सिदरा अमीन ने अपना बल्ला जमीन पर फेंक कर मार दिया, जो ICC की आचार संहिता का उल्लंघन है.

Published date india.com Published: October 6, 2025 6:31 PM IST
Sidra Ameen
सिदरा अमीन @X

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला वर्ल्ड कप में रविवार को मैच हुआ तो वह भी विवादों के साए में आ ही गया. पाकिस्तान की टीम एक बार फिर अपनी हार नहीं पचा पाई और उसकी एक बल्लेबाज सिदरा अमीन ने यहां अपनी हरकत से ICC की आचार संहिता का उल्लंघन कर दिया. आईसीसी ने इस खिलाड़ी के इस रवैये पर सख्ती दिखाई है और उसने उनकी मैच फीस पर 50 फीसदी जुर्माना ठोक दिया है. इसके अलावा उनके दो डिमेरिट अंक भी काटे गए हैं. ICC ने उसकी इस हरकत पर कड़ी फटकार भी लगाई है.

दो चिर-प्रतिद्वंद्वी देशों के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. पाकिस्तान की टीम 248 रनों का पीछा करने उतरी थी. पाकिस्तान की टीम यहां सिर्फ 159 रनों पर सिमट गई. इस बीच पाकिस्तान की पारी के 40वें ओवर की है, जब इस ओवर की 5वीं गेंद पर स्नेह राणा ने सिदरा को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद सिदरा ने अपना बल्ला जोर से पिच पर मारा.

सिदरा को खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. यह ‘किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग’ से संबंधित है. इसके अलावा, सिदरा अमीन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है. यह 24 महीनों की अवधि में सिदरा का पहला अपराध था.

लेवल 1 के उल्लंघन के परिणामस्वरूप कम से कम आधिकारिक फटकार से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस के अधिकतम 50 फीसदी तक का जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक का जुर्माना लगाया जा सकता है. पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपराध स्वीकार कर लिया है. ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 247 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से हरलीन देओल ने 65 गेंदों में सर्वाधिक 46 रन जोड़े.

डायना बेग ने पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 4 विकेट निकाले. उनके अलावा, सादिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना को 2-2 विकेट हाथ लगे. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 43 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 81 रन बनाए. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 9 चौके शामिल रहे. उनके अलावा, नतालिया परवेज ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. भारत की ओर से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि स्नेह राणा को 2 सफलताएं हाथ लगीं.

एजेंसी इनपुट्स के साथ

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.