INDw vs SAw: ऋचा घोष की आंधी पर भारी पड़ा नादिने डिक्लार्क का तूफान, भारत के जबड़े से छीन ली जीत

भारत ने ऋचा घोष के 94 रनों की बदौलत साउथ अफ्रीका के सामने 252 रनों की चुनौती पेश की थी. लेकिन नादिने डिक्लार्स ने ताबड़तोड़ 84 रन ठोककर भारत के हाथ में आई बाजी को छीन लिया. महिला वर्ल्ड कप में यह भारत की पहली हार है.

Published date india.com Updated: October 10, 2025 12:03 AM IST
Nadine de Klerk
भारत के खिलाफ शॉट खेलते हुए नादिने डिक्लार्क @@ProteasWomenCSA/x

Women World Cup 2025- INDw vs SAw Match Report- महिला वर्ल्ड कप में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (94) की उम्दा पारी ने भारत को जीत की ओर ला दिया था लेकिन 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की लड़खड़ाई पारी को नादिने डिक्लार्क ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऐसा सहारा दिया कि उन्होंने मैच का पासा ही पलट दिया. इससे पहले उन्होंने बॉलिंग में 2 विकेट भी अपने नाम किए थे. उनके इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.

एक समय 142 रनों पर 6 विकेट गंवा चुकी अफ्रीकी टीम जीत से दूर दिख रही थी. लेकिन नंबर 8 पर उतरीं नादिने ने सिर्फ 54 बॉल की अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के जमाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी. अफ्रीकी टीम की यह 3 मैचों में दूसरी जीत है और अब वह प्वॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर आ गई है. वहीं भारतीय टीम की भी इतने ही मचों में यह पहली हार है और वह अभी भी 4 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है.

बारिश के कारण देरी से शुरू हुए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था. भारत ने शुरुआती 10 ओवर में 55 रन बनाकर सधी हुई शुरुआत की थी, लेकिन जब ओपनिंग बल्लेबाजों से यहां बड़े स्कोर की नींव रखने की उम्मीद हुई तो भारत ने सिलसिलेवार विकेट गंवाना शुरू कर दिया. 100 के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन मे थी, जबकि बोर्ड पर 102 रन होने तक छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.

यहां से भारतीय पारी को ऋचा घोष संभालने के प्रयासों में ही थी कि सामने वाले छोर से अमनजोत कौर के रूप में भारत को 153 के स्कोर पर 7वां झटका लगा. यहां से स्नेह राणा ने ऋचा का शानदार साथ दिया और इन दोनों बल्लेबाजों ने 8वें विकेट के लिए 53 गेंद पर 88 रन की तेज और अहम साझेदारी की. राणा 24 गेंद पर 6 चौके की मदद से 33 रन की अहम पारी खेल कर आउट हुईं.

इस बीच ऋचा अंत तक तेजी से रन बनाती रहीं और जब पारी के अंतिम ओवर में वह शतक जमाने की कोशिशों में थी, तो 94 के निजी स्कोर पर आउट हो गईं. लेकिन तब तक भारत ने बोर्ड पर 251 रन बना लिए थे और यहां से वह जीत की दावेदार दिख रही थी.

इस चुनौतीपूर्ण स्कोर को बचाने उतरी भारतीय टीम ने बॉलिंग में शानदार दमखम दिखाया था. उसने 142 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन  इसके बाद नंबर 8 पर उतरीं डिक्लार्क ने मैच की सूरत ही बदल दी. उन्होंने साउथ अफ्रीका के हाथ इस मैच को फिसलने नहीं दिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस बल्लेबाज ने अमनजोत पर चौके और एक रन के साथ 45 ओवर में साउथ अफ्रीका के 200 रन पूरे किए. साउथ अफ्रीका को अंतिम 5 ओवर में 52 रन की जरूरत थी. डिक्लार्क ने स्नेह की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा लेकिन ट्रायोन पगबाधा हो गईं. ट्रायोन ने 66 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके मारे. डिक्लार्क ने क्रांति पर लगातार दो छक्के और एक चौके के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर दीप्ति पर भी दो चौके मारकर साउथ अफ्रीका को लक्ष्य के करीब पहुंचाया. उन्होंने अमनजोत पर दो छक्कों के साथ अपनी टीम को जीत दिलाई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.