IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में मच्छरों का आतंक, 15 मिनट तक रुका खेल; धुआं-धुआं हुआ मैदान

India vs Pakistan ICC Women’s ODI World Cup 2025: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के दौरान कीड़े और मच्छरों के कारण करीब 15 मिनट तक खेल को रोका जाना पड़ा.

Published date india.com Published: October 5, 2025 7:07 PM IST
India vs Pakistan, ind vs pak Insects, Insects, India vs Pakistan, ICC Women’s ODI World Cup 2025,
India vs Pakistan: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women’s ODI World Cup 2025) का मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के दौरान कीड़े और मच्छरों के कारण करीब 15 मिनट तक खेल को रोका जाना पड़ा. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई.
मैच के दौरान कीड़े और मच्छरों का आतंक देखने को मिला. भारतीय पारी के 34वें ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 154 रन था कि तभी भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान से बाहर जाने लगे. इसके बाद राउंड स्टाफ ने मैदान में ‘बग स्प्रे’ छिड़का और इस कराण करीब 15 मिनट तक खेल रुका रहा.
दोनों टीमों के खिलाड़ियों को इस ब्रेक से पहले भी कई बार मैदान पर मच्छरों और कीड़ों से परेशान होते देखा गया. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘बग स्प्रे’ छिड़कती हुई नजर आ रही है.

कीड़े और मच्छरों के कारण पाकिस्तान की सब्स्टीट्यूट प्लेयर भी कीड़ों पर स्प्रे छिड़कती दिखीं. लेकिन जब भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा परेशानी हुई तो अंततः अंपायरों ने खेल को रोकने का निर्णय लिया.

ब्रेक लिए जाने से पहले हरलीन देओल आउट होने वाली आखिरी भारतीय बल्लेबाज रहीं. उन्होंने 46 रन बनाए. वहीं मैच दोबारा शुरू होने के कुछ देर बाद ही जेमिमा रोड्रीगेज भी आउट हो गईं, जिन्होंने 32 रनों का योगदान दिया. स्मृति मंधाना एक बार फिर फ्लॉप रहीं, जो इस बार सिर्फ 23 रन बना सकीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.