IPL 2023 : CSK ने फैंस को दिया खास तोहफा; चेपॉक स्टेडियम पहुंचने के लिए मिलेगी फ्री मेट्रो

इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 देर रात होने वाले मैचों के बाद फैंस की सुविधा के लिए चेन्नई मेट्रो ट्रेन सेवा का समय 90 मिनट पर बढ़ाया जाएगा.

Updated: April 3, 2023, 12:39 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 3 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ दूसरे मैच से पहले अपने प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है. शनिवार को चेन्नई फ्रेंचाइजी ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने घरेलू मैचों के लिए चेन्नई मेट्रो के साथ एक समझौता किया है. घरेलू मैच के दिनों में, चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसकों को चेन्नई मेट्रो का मुफ्त में उपयोग करने की अनुमति होगी. इस बीच, कई मेट्रो रेल स्टेशनों पर एलईडी स्क्रीन पर आईपीएल मैचों की लाइव स्क्रीनिंग होगी.

चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) और चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीज़न 2023 के लिए सहयोग करने का फैसला किया है. वो चेन्नई में सभी मैच के दिनों में आईपीएल और सीएसके प्रशंसकों के लिए परेशानी मुक्त यात्रा प्रदान करेंगे.

CSK vs LSG: How to get free metro Train Ride for CSK vs LSG, 6th Match

मैच के दिन चेपॉक स्टेडियम जाने वाले क्रिकेट प्रशंसक चेन्नई में ट्रेन टिकट के रूप में अपने क्यूआर/बारकोडेड मैच टिकट का उपयोग कर सकते हैं. मैच के दिनों में मेट्रो रेल और ट्रेन सेवाओं को डेढ़ घंटे बढ़ाकर आधी रात तक किया जाएगा. आखिरी ट्रेन आमतौर पर लगभग 11 बजे निकलती है, लेकिन केवल उन दिनों में जब रात के मैच यहां होने वाले होते हैं, आखिरी ट्रेन 12.30 बजे तक चलेगी.

एमए चिदंबरम स्टेडियम से प्रशंसकों को लाने-ले जाने के लिए स्टेशन पर फीडर बसें उपलब्ध रहेंगी, जिससे प्रशंसकों के समय की बचत होगी. जिन दिनों चेन्नई में मैच होंगे, मेट्रो ट्रेन सेवाओं को 90 मिनट तक बढ़ाया जाएगा.

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नंदनम, वाडापलानी, विम्को नगर, थिरुमंगलम और चेन्नई सेंट्रल मेट्रो रेल स्टेशनों पर एलईडी स्क्रीन पर आईपीएल कार्यक्रमों की लाइव स्क्रीनिंग होगी. स्टेशनों पर मैच देखने वालों को प्रति घंटा 10 रुपये देने होंगे.

इस बीच, एमएस धोनी एंड कंपनी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सीजन का अपना दूसरा मैच खेलेगी. मैच 3 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. इससे पहले, चार बार के चैंपियन को गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.