IPL 2023: MS धोनी ने बॉलरों को दी चेतावनी और बता दिया संन्यास का क्या है प्लान!

लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद धोनी ने अपने बॉलरों को कहा कि यह मेरी उन्हें दूसरी चेतावनी है और अगर उन्होंने बात नहीं मानी तो वह जल्दी ही किसी नए कप्तान के साथ खेलेंगे.

Published date india.com Published: April 4, 2023 6:28 AM IST
IPL 2023: MS धोनी ने बॉलरों को दी चेतावनी और बता दिया संन्यास का क्या है प्लान!
एमएस धोनी टीम के गेंदबाजों से बात करते हुए @IPL-BCCI

पिछले कई सीजन से फैन्स का ध्यान लगातार इस सवाल पर था कि आखिर एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल से संन्यास कब लेंगे. धोनी ने वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था और फिर अगस्त 2020 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. तभी से लगातार उनके आईपीएल करियर में संन्यास की अटकलें लग रही थीं. धोनी ने अभी तक सभी अटकलों को खारिज करते हुए 2023 का सीजन खेल रहे हैं लेकिन सोमवार को जब उन्होंने इस लीग में 5000 रन का आंकड़ा पार कर लिया तो इस मैच के बाद उन्होंने खुद ही अपने संन्यास की गुगली फेंककर सभी को हैरान कर दिया.

दरअसल धोनी ने अभी संन्यास का ऐलान तो नहीं किया है लेकिन अपने इरादे साफ कर दिए कि वे इस सीजन के बाद संन्यास ले लेंगे. सोमवार को उनकी टीम ने अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रन से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की थी. चेन्नई ने मेहमान टीम के सामने 218 रनों की विशाल चुनौती रखी थी लेकिन उसके तेज गेंदबाजों की खराब बॉलिंग के चलते मेहमान टीम 200 का आंकड़ा पार कर गई.

मैच के बाद धोनी से तेज गेंदबाजों के लिए सबक पर सवाल किया गया था. इसके जवाब में धोनी ने कहा कि मैं उन्हें अब दूसरी चेतावनी दे रहा हूं और अगर उन्होंने यहां से भी सबक नहीं लिया तो वे जल्दी ही किसी दूसरे कप्तान के साथ खेलेंगे.

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘यह हमारी तेज गेंदबाजी है, जहां हमें थोड़ा सा बेहतर होने की जरूरत है और परिस्थितियों के लिहाज से बॉलिंग करने की जरूरत है. यहां तक कि अगर फ्लैटर साइड हो तो भी बल्लेबाज को फील्डर के ऊपर से मारने के लिए मजबूर करना होगा. उन्हें नो बॉल नहीं फेंकनी होंगी और वाइड भी कम करनी होंगी. इसके चलते हम बहुत ज्यादा एक्स्ट्रा बॉलिंग कर रहे हैं और हमें इन्हें कम करना होगा. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो फिर वे एक नए कप्तान के अंडर खेल रहे होंगे.’

मतलब धोनी का यही इशारा है कि अगर उनकी टीम ने इस सीजन अच्छा नहीं किया और वह पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर दिखी तो धोनी बीच टूर्नामेंट में ही संन्यास का ऐलान कर देंगे और अगर उनकी टीम सही दिशा में आगे बढ़ी तो फिर कैप्टन कूल इस सीजन के अंत तक अपनी क्रिकेट जारी रखेंगे.

माही ने इसके अलावा अपनी टीम के बल्लेबाजों और पिच की जमकर तारीफ भी की. धोनी ने कहा कि मुझे लग रहा था कि यह पिच धीमी हो जाएगी. लेकिन यह बहुत शानदार खेली और अब उम्मीद है कि क्या है मैच दर मैच ऐसी ही रहेगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.