चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायन्ट्स को झटका, IPL 2023 से बाहर हो सकते हैं ये दो खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स के मुकेश चौधरी और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के मोहसिन खान काइल जैमीसन, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के साथ उन खिलाड़ियों की लंबी फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जो आईपीएल 2023 में नहीं खेल सकेंगे.

Published date india.com Published: March 24, 2023 5:54 PM IST
चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायन्ट्स को झटका, IPL 2023 से बाहर हो सकते हैं ये दो खिलाड़ी

स्टार विदेशी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और मोइन अली (Moeen Ali) के चेन्नई पहुंचने से खुश हुए सीएसके (CSK) फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है. चूंकि चेन्नई सुपर किंग्स के युवा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी (Mukesh Chowdhary) आगामी इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक चौधरी के साथ लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) के मोहसिन खान (Mohsin Khan) भी आईपीएल 2023 से बाहर हो सकते हैं.

पिछले साल की नीलामी से पहले सीएसके ने मुकेश और मोहसिन को क्रमशः चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20-20 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने अपने प्रदर्शन से समीक्षकों और फैंस का दिल जीता.

हालांकि आईपीएल के अगले सीजन से पहले ये युवा खिलाड़ी चोटों से जूझ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद वो अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ लगातार संपर्क में हैं और टीम के साथ प्रशिक्षण भी ले रहे हैं. दोनों को फिट होने के लिए समय लगेगा, ऐसे में उनके 31 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में खेलने पर संदेह है.

मुकेश पीठ की चोट से पीड़ित हैं और फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रीहैब से गुजर रहे हैं. दूसरी ओर मोहसिन लखनऊ टीम के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं, लेकिन संभावना है कि वो पूरे सीजन के दौरान प्लेइंग इलेवन से बाहर समय बिताएंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने क्रिकबज के साथ बातचीत में बताया कि वे मुकेश के पूरी तरह से फिट होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वो उन पर ज्यादा भरोसा नहीं कर रहे हैं.

सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा, “हम मुकेश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमें ज्यादा उम्मीद नहीं है. वो पिछले साल हमारे गेंदबाजी के मुख्य आधारों में से एक थे. अगर वो चूक जाते हैं तो ये दुर्भाग्यपूर्ण होगा.”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

26 वर्षीय मुकेश पिछले सीजन में चेन्नई के लिए 13 मैचों में 16 विकेट लिए थे. हालांकि वो नई गेंद के साथ शानदार थे, उन्होंने अच्छी वाइड यॉर्कर गेंदबाजी करके पुरानी गेंद के साथ क्या कर सकते हैं, इसकी झलक भी दिखाई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.