टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपने घरेलू मैदान (दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान) पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में उतरेंगे. रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम जैसे ही मैच से पहले कोटला मैदान पर वॉर्म अप के लिए उतरी तो यहां विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) भी मौजूद थे.
विराट ने जैसे ही अपने कोच को देखा तो वह उनके पास चले आए और आते ही उन्होंने सबसे पहले अपने कोच के पैर छुए और फिर कोच ने उन्हें अपने गले लगा लिया. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से काफी देर बातें भी कीं. इस दौरान अरुण जेटली स्टेडियम पर स्टैंड्स भी दर्शकों से भरना शुरू हो चुका था और जैसे ही फैन्स ने कोहली को अपने गुरु के पैर छूते देखा तो वे भी रोमांचित हो गए.
A wholesome meet & greet 🤗@imVkohli catches up with his childhood coach 👌🏻👌🏻#TATAIPL | #DCvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/YHifXeN6PE
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2023
कोविड-19 के बाद चलते साल 2020 से ही आईपीएल अपने होम और अवे फॉर्मेट में नहीं हो रहा था. ऐसे में यह लीग बायो बबल में खेली जा रही थी या फिर बाद में मुंबई या यूएई में भी खेली गई. ऐसे में दिल्ली के फैन्स विराट कोहली को इस लीग में दिल्ली के अपने मैदान पर खेलते नहीं देख पाए थे. इस सीजन वह पहली बार दिल्ली के मैदान पर खेलने आए हैं.
बता दें दिल्ली और बैंगलोर के बीच यह इस सीजन का दूसरा मुकाबला है. इससे पहले दिल्ली की टीम बैंगलोर के घर में खेलकर आई थी लेकिन वहां रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली को हराया था. अब दिल्ली की टीम अपने घर में बैंगलोर से उस हार का बदला लेना चाहेगी.
इस मुकाबले में विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बैंगलोर की टीम लखनऊ में खेली थी. सोमवार को यहां खेले गए मैच में भी बैंगलोर ने जीत दर्ज की थी लेकिन तब यह मुकाबला अपने खेल से ज्यादा मैच के बाद लखनऊ के मेंटॉर गौतम गंभीर और कोहली के बीच हुई जुबानी जंग के लिए ज्यादा फेमस हुआ था.
इस गहमागहमी के बाद विराट कोहली अब मैदान पर उतरेंगे और दिल्ली के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली के साथ भी उनके रिश्ते तल्ख ही देखे गए हैं.
इससे पहले जब बैंगलोर और दिल्ली की टीमें भिड़ी थीं तो विराट कोहली और सौरव गांगुली ने तब भी मैच के बाद एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था. ऐसे में फैन्स इस कश्मकश पर भी अपनी नजरें रखेंगे. फिलहाल यहां बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.