By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Ipl 2023 If Sunrisers Hyderabad Dont Trust Umran Malik Then Keep One More Batsman Says Wasim Jaffer
अगर सनराइजर्स हैदराबाद को उमरान मलिक पर भरोसा नहीं तो एक बल्लेबाज ज्यादा रखें : वसीम जाफर
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद सात में से केवल दो लीग मैच जीतकर अंकतालिका में नौंवे स्थान पर है.
भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) द्वारा उमरान मलिक (Umran Malik) के इस्तेमाल पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि अगर टीम थिंक टैंक को मलिक की गेंदबाजी क्षमता पर पूरा भरोसा नहीं है, तो टीम में एक बल्लेबाज को शामिल करना बेहतर होगा. मलिक ने सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में केवल दो ओवर फेंके. उन्होंने बिना विकेट लिए 14 रन दिए. तेज गेंदबाज ने अब तक छह मैचों में पांच विकेट चटकाए हैं और अधिकांश मैचों में अपने चार ओवरों का पूरा कोटा नहीं डाला है.
दिल्ली कैपिटल्स एक समय 62/5 पर संघर्ष कर रही थी. फिर, अक्षर पटेल और (34) और मनीष पांडे (34) की मदद से डीसी 20 ओवर में 144/9 पर पहुंची.
उमरान मलिक एसआरएच से खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में केवल दो ओवर फेंके. उनके बजाय, वे एक बल्लेबाज को मौका दे सकते थे. यदि आप एक गेंदबाज के रूप में उन पर भरोसा नहीं करते हैं, तो एक बल्लेबाज को टीम में लाना बेहतर होगा.
जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, “एक समय दिल्ली का स्कोर 62/5 था, लेकिन हैदराबाद ने उन्हें 144 तक पहुंचने दिया. अगर उन्होंने बेहतर गेंदबाजी की होती, तो चीजें उनके लिए आसान हो सकती थीं. दिल्ली को 144 रन बनाने देना सनराइजर्स की गलती थी.”
डीसी की ओर से अक्षर, कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे और इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और सनराइजर्स को लगातार तीसरी हार के लिए 137/6 पर रोक दिया.
जाफर ने सनराइजर्स की बल्लेबाजी लाइनअप में बदलाव का सुझाव दिया है, ये कहते हुए कि अभिषेक शर्मा को पारी की शुरूआत करनी चाहिए और हैरी ब्रूक को मिडिल ऑर्डर में आना चाहिए.
उन्होने कहा, “उनके बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए, मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा एक सलामी बल्लेबाज के रूप में बेहतर विकल्प हैं. एसआरआच के लिए उनके अधिकांश रन सलामी बल्लेबाज के रूप में आए हैं. वो मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं. हैरी ब्रूक चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. इससे उनके निचले क्रम की बल्लेबाजी मजबूत होगी.”
Also Read:
-
IPL 2026: प्वॉइंट्स टेबल में औंधी पड़ी मुंबई का टॉप 4 में खड़ी SRH से मुकाबला आज, हेड टू हेड में कौन आगे!
-
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद में किसका पलड़ा भारी? यहां जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड
-
IPL 2026: Abhishek Sharma की तूफानी बैटिंग का मुरीद हुआ यह पूर्व भारतीय खिलाड़ी, बोला- उन्हें आजादी देना जरूरी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें