कभी भाला फेंक खिलाड़ी थे जोश हेजलवुड, बताया- आखिर क्यों चुन लिया क्रिकेट का खेल

Written By: India.com Hindi Sports Desk Updated by: Arun Kumar
Updated Date:April 5, 2023 5:04 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज कभी एथलेटिक्स में जेवलिन थ्रो में माहिर थे. लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत खेल को छोड़कर टीम खेल को चुनना बेहतर समझा.

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) क्रिकेट के खेल में आने से पहले अपने किशोर उम्र के दिनों में जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) के खिलाड़ी थे. लेकिन उन्होंने तभी समझ लिया था कि व्यक्तिगत खेल किसी टीम खेल से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं. व्यक्तिगत खेल में कोई बुरा दिन आने पर लुत्फ लेने का मौका नहीं मिलता, जबकि टीम खेल में अपना बुरा दिन आने के बावजूद अपने साथी खिलाड़ियों की सफलता का लुत्फ लिया जा सकता है. इसलिए उन्होंने क्रिकेट जैसे टीम खेल को चुना.

Advertising
Advertising

ऑस्ट्रेलिया का यह तेज गेंदबाज इन दिनों एड़ी की चोट से उबर रहा है और उनके अप्रैल के चौथे सप्ताह में अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है. अपने स्कूली दिनों में हेजलवुड को भाला फेंक में दिलचस्पी थी लेकिन आखिर में वह क्रिकेट से जुड़ गए.

हेजलवुड ने भाला फेंक पर क्रिकेट को प्राथमिकता दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'क्रिकेट मेरा पहला जुनून था. मैं तब 15 या 16 साल का था, जब मुझे लगा कि अब मुझे किस खेल को चुनना है इस पर फैसला करना चाहिए. मैं सर्दियों में खुद को फिट रखने और कुछ समय स्कूल से बाहर बिताने के लिए एथलेटिक्स से जुड़ा था.'

उन्होंने आरसीबी के पॉडकास्ट में कहा, 'व्यक्तिगत खेल काफी मुश्किल होते हैं. मैं उसमें लंबे समय तक नहीं बने रह सकता था. यदि आप टीम खेल में हैं तो फिर आपके लिए दिन अच्छा हो या बुरा आप मैच हार या जीत सकते हो. इसमें आप अपने साथी खिलाड़ियों की सफलता का लुत्फ उठा सकते हो.'

हेजलवुड ने कहा, 'मैंने इतने बरसों में यह सीखा कि केवल अपनी नहीं बल्कि टीम में हर किसी की सफलता का लुत्फ उठाना चाहिए.'

इससे पहले हेजलवुज चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. उन्होंने साल 2022 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. तब से बीते 3 सीजन में उन्होंने इस लीग में कुल 24 मैच खेलकर 32 विकेट अपने नाम किए. इस लीग में उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 25 रन देकर 4 विकेट है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें