IPL 2023 बदल गई ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की तस्वीर, मार्क वुड से पीछे युजवेंद्र चहल

IPL 2023 Orange and Purple cap list: IPL में गुरुवार को जब फाफ डुप्लेसिस मैदान पर उतरेंगे तो ऑरेंज कैप में वह अपना दबदबा और मजबूत कर लेंगे. पर्पल कैप में भी युजवेंद्र चहल मार्क वुड से पिछड़ गए हैं.

Published date india.com Updated: April 20, 2023 2:38 PM IST
IPL 2023 बदल गई ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की तस्वीर, मार्क वुड से पीछे युजवेंद्र चहल
फाफ डुप्लेसिस और मार्क वुड @IPL-BCCI

IPL 2023 Orange and Purple cap list: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भले अभी अपनी लय तलाश रही है. लेकिन उसके दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) पूरी लय में हैं. उन्होंने अब तक खेली 5 पारियों में 3 हाफ सेंचुरी की बदौलत 259 रन बना लिए हैं और इस सीजन वह अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. डुप्लेसिस की टीम गुरुवार को दिन के पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली के मैदान में उतरेगी, तो यहां डुप्लेसिस के पास एक बड़ी पारी खेलकर अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी से रनों के अंतर को और बढ़ाने का मौका मिलेगा.

इस बल्लेबाज के बाद नंबर 2 पर राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) हैं, जिन्होंने 6 पारियों में 244 रन अपने नाम कर लिए हैं. बटलर ने बुधवार को लखनऊ के खिलाफ 40 रन की पारी खेली थी. अगर वह अपनी इस पारी में 16 रन और जोड़ लेते तो इस कैप पर उनका कब्जा हो जाता. नंबर 3 पर कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर मौजूद हैं.

IPL 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

नंबर नाम और टीम रन फिफ्टी/शतक
1 फाफ डुप्लेसिस (RCB) 259 0/3
2 जोस बटलर 244 0/3
3 वेंकटेश अय्यर (KKR) 234 1/1
4 शिखर धवन (PBKS) 233 0/2
5 शुभमन गिल (GT) 228 0/2

आज दिन के दूसरे मैच में इनफॉर्म वेंकटेश अय्यर के पास भी इस कैप पर एक बार फिर कब्जा जमाने का मौका होगा. उनकी टीम केकेआर आज शाम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके घर में खेलने उतरेगी. अय्यर के नाम 5 पारियों में अभी तक 234 रन हैं और वह फिलहाल नंबर के पायदान से 25 रन पीछे हैं. अपने पिछले मैच में शतक जमाने वाले अय्यर अगर अगर आज शाम एक बड़ी पारी खेल लेते हैं तो ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा संभव है.

इस लीग में अगर पर्पल कैप के लिए टॉप गेंदबाजों की बात करें तो सीजन के अपने पहले ही मैच में 5 विकेट लेने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) एक बार फिर 11 विकेटों के साथ नंबर 1 पर हैं. विकेटों की संख्या का उनका यह आंकड़ा बुधवार को और भी बढ़ सकता था लेकिन उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी युजवेंद्र चहल के पास बुधवार को वुड को पछाड़ने का मौका था लेकिन चहल ने बीती रात अपने 4 ओवरों के कोटे में कोई विकेट हासिल नहीं किया और इस तरह उनका आंकड़ा 11 विकेट तक ही रह गया. वुड के खाते में भी 11 ही विकेट हैं लेकिन उन्होंने चहल की अपेक्षा 2 मैच कम खेलकर ये विकेट हासिल किए हैं इसलिए उन्हें पहला स्थान मिला है. इन दोनों के अलावा गुजरात टाइटन्स के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान के खाते में भी 11 विकेट दर्ज हैं और वह इस तालिका में तीसरे पायदान पर हैं.

IPL 2023 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 बॉलर

नंबर नाम और टीम विकेट 4विकेट/5विकेट
1 मार्क वुड (LSG) 11 0/1
2 युजवेंद्र चहल (RR) 11 1/0
3 राशिद खान (GT) 11 0/0
4 मोहम्मद शमी (GT) 10 0/0
5 तुषार देशपांडे (CSK) 10 0/0

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.