
Gunjan Tripathi
पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव. करियर की शुरुआत हिंदी अखबार अमर उजाला के साथ. 2016 से अब तक India.com में बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत. ... और पढ़ें
ये बात तो सच है टी20 फॉर्मेट बल्लेबाजों के मुकाबले गेंदबाजों के लिए ज्यादा निर्दयी होता है. अक्सर एक मैच में किसी टीम के दो-तीन गेंदबाजों को मार पड़ जाती है तो कप्तान के पास 20 ओवर खत्म करने के लिए विकल्प कम पड़ जाते हैं. लेकिन शायद ही कभी होता है जब किसी कप्तान को एक मैच में 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल करना पड़ा हो. कुछ ऐसा ही लखनऊ सुपर जायन्ट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले गए मैच में हुआ.
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 257/5 का स्कोर खड़ा किया जो कि आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. लेकिन जब लखनऊ टीम 258 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को बचाने उतरी तो कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को एक-दो नहीं बल्कि पूरे छह गेंदबाजों का इस्तेमाल करना पड़ा.
लखनऊ ने पंजाब के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस (1.5), काइल मेयर्स (1), आयुष बदोनी (0.1), नवीन उल हक (4), आवेश खान (2), अमित मिश्रा (2), रवि बिश्नोई (4), यश ठाकुर (3.5) और क्रुणाल पांड्या (1) से गेंदबाजी कराई. लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट ठाकुर ने लिए. उनके अलावा नवीन उल हक ने तीन और बिश्नोई ने दो विकेट हासिल किए.
इससे पहले साल 2016 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात लायन्स के बीच खेले गए आईपीएल मैच में बैंगलोर टीम ने 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था.
पंजाब की पारी की शुरुआत करने जब कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) उतरे तो पंजाब के लिए अटैक की शुरुआत स्टोइनिस ने की. मैच में पहले ही शानदार अर्धशतक जड़ चुके ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की गेंदबाजी की शुरुआत भी अच्छी रही.
स्टोइनिस ने पहले ही ओवर में लखनऊ को सफलता दिलाई. ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान धवन को शॉर्ट लेंथ गेंद पर क्रुणाल के हाथों डीप पर कैच आउट कराया.
पहला ओवर अच्छा डालने के बाद जब स्टोइनिस तीसरे ओवर में अपना स्पेल जारी रखने आए तो पहली ही गेंद पर अथर्व तायडे ने शानदार छक्का जड़ा. जिसके बाद स्टोइनिस ने लगातार दो वाइड गेंद डाली. तीसरी गेंद पर तायडे ने एक चौका लगाया तो स्टोइनिस ने फिर लगातार दो वाइड गेंद डाली. चौथी गेंद पर तायडे ने फिर एक चौका जड़ा.
पांचवीं गेंद डालने समय स्टोइनिस कुछ तकलीफ में दिखे और तायडे के सिंगल लेने के बाद स्टोइनिस इतने ज्यादा दर्द में दिखे कि उनसे आखिरी गेंद डालने की स्थिति में भी नहीं थे. लखनऊ टीम के फीजियो स्टोइनिस को मैदान से बाहर ले गए और आयुष बदोनी ने ओवर खत्म किया. जिसके बाद स्टोइनिस ने गेंदबाजी नहीं की और लखनऊ टीम को अपने ओवर खत्म करने के लिए पार्ट टाइम गेंदबाजों पर निर्भर होना पड़ा.
आईपीएल 2023 का हर मैच रोमांच से भरा रहा है और इस टूर्नामेंट ने आधा स्टेज पार करने से पहले ही पिछले सीजन के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 16वें आईपीएल सीजन में अब तक 20 बार 200 से ज्यादा के स्कोर बना चुके हैं. जबकि 2022 के पूरे सीजन में ऐसा केवल 18 बार हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.