IPL 2023: ऑरेंज कैप पर है ऋतु का 'राज', लखनऊ के इस गेंदबाज के सिर सजा पर्पल कैप का ताज

IPL 2023 Orange and Purple Cap list: आईपीएल के 16वें सीजन में अब तक छह मैच खेले जा चुके हैं और एक सप्ताह के बाद भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का जलवा कायम है.

Published date india.com Published: April 4, 2023 9:21 AM IST
IPL 2023: ऑरेंज कैप पर है ऋतु का 'राज', लखनऊ के इस गेंदबाज के सिर सजा पर्पल कैप का ताज
Ruturaj Gaikwad, IPL 2023 Orange Cap list

आईपीएल 2023 काे शुरू हुए एक सप्ताह से भी ज्यादा का समय हो गया है और लीग के इस 16वें सीजन में अब तक छह मैच खेले जा चुके हैं. ऐसे में एक सप्ताह के बाद भी इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का जलवा कायम है.

सीएसक के दो मैचों के बाद भी गायकवाड़ टॉप स्कोररों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं और इसलिए ऑरेंज कैप (IPL 2023 Orange) अभी भी उनके सिर पर ही विराजमान है. ऋतुराज दो मैचों में अब तक 74.50 की औसत और 183.95 के स्ट्राइक रेट से 149 रन बना चुके है. दोनो मैचों में वह लगातार दो अर्धशतक ठोक चुके हैं.

उनके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर काइल मायर्स हैं, जोकि दो मैचों में 63.00 की औसत और 210.00 के स्ट्राइक रेट से अब तक 126 रन बना चुके हैं. वेस्टइंडीज के धुरंधर मायर्स ने चेन्नई के खिलाफ केवल 21 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया. आईपीएल में अपना पहला सीजन खेल रहे मायर्स का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी फिफ्टी जड़ी थी. दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 38 गेंदों पर ही दो चौके और सात छक्के लगाकर 73 रन बना डाले थे.

मायर्स ने अब दूसरे मैच में तूफानी फिफ्टी जड़ दी है. मायर्स इसके साथ ही आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल की पहली दो पारियों में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है. मायर्स ने अपनी पारी के दौरान केवल 22 गेंदो पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन की धुआंधार पारी खेली.

मायर्स के बाद मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा (84) तीसरे, आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली (82) चौथे और फॉफ डुप्लेसिस (73) टॉप-5 में मौजूद हैं.

मार्क वुड से सिर पर है पर्पल कैप

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आईपीएल 2023 में पर्पल कैप की रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) टॉप पर चल रहे हैं. वह पिछले दो मैचों में अब तक 8 विकेट चटका चुके हैं. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच और चेन्नई के खिलाफ दूसरे मैच में तीन विकेट चटकाए थे. उनके बाद रवि बिश्नोई दो मैचों में पांच विकेट के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं.

आरसीबी के युजवेंद्र चहल एक ही मैच में चार विकेट झटककर तीसरे जबकि सीएसके के मोईन अली भी दो मैचों में इतने ही विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं. पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक मैच खेलने के बाद तीन विकेट लेकर टॉप-5 में बने हुए हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.