IPL 2023 Points Table: चेन्नई की हुई चांदी; लखनऊ काे घाटा, देखिए लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 के छठे मैच के बाद 10 टीमों की आईपीएल 2023 अंकतालिका (IPL 2023 Points Table) में चेन्नई सुपर किंग्स ने लंबी छलांग लगा दी है.

Published date india.com Updated: April 4, 2023 11:18 AM IST
IPL 2023 Points Table: चेन्नई की हुई चांदी; लखनऊ काे घाटा, देखिए लेटेस्ट प्वॉइंट्स टेबल
Chennai Super Kings

IPL 2023 Points Table: पहले मैच में मिली हार के बाद एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 में जीत का अपना खाता खोल लिया है. चार बार की चैंपियन चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार अर्धशतक के बाद मोईन अली के चार विकेटों की बदौलत सीजन के अपने दूसरे मैच में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 12 रन से हराकर 16वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली.

चार साल बाद चेपॉक स्टेडियम में खेलने उतरी चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 217 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर लखनऊ की टीम को निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रनों पर रोक दिया. आईपीएल 2023 के छठे मैच के बाद 10 टीमों की आईपीएल 2023 अंकतालिका (IPL 2023 Points Table) में चेन्नई सुपर किंग्स ने लंबी छलांग लगा दी है.

सीएसके की दो मैचों में यह पहली जीत है और अब वह दो अंकों साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है. टीम का नेट रनरेट अब +0.036 का हो गया है. वहीं, हार के बाद लखनऊ को तगड़ा घाटा हुआ है. टीम अब दो मैचों में दो अंकों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई है. टीम का नेट रनरेट अभी +0.950 का है.

पहले मैच में 72 रन से जीत दर्ज करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम दो अंकों साथ अभी सबसे टॉप पर है और टीम का नेट रनरेट भी +3.600 का है. राजस्थान के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है, जोकि एक मैच के बाद दो अंक लेकर दूसरे नंबर पर है. विराट कोहली की टीम का नेट रनरेट अभी +1.981 का है.

मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर है. इसके अलावा दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का अभी खाता भी नहीं खुला है और वे क्रमश: सातवें और आठवें नंबर पर है.

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स और 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद का भी अभी खाता नहीं खुला है. वे क्रमश: नौवें और 10वें नंबर पर है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source
रैंक टीम मैच खेले मैच जीते मैच हारे प्वाइंट नेट रन रेट
1 राजस्थान 1 1 0 2 3.6
2 बैंगलोर 1 1 0 2 1.981
3 लखनऊ 2 1 1 2 0.95
4 गुजरात 1 1 0 2 0.514
5 पंजाब 1 1 0 2 0.438
6 चेन्नई 2 1 1 2 0.036
7 कोलकाता 1 0 1 0 -0.438
8 मुंबई 1 0 1 0 -1.981
9 दिल्ली 1 0 1 0 -2.5
10 हैदराबाद 1 0 1 0 -3.6

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.