IPL 2023 Points Table: मुंबई इंडियंस का खुला खाता, कैपिटल्स के लिए अब दिल्ली दूर!

IPL 2023 Points Table latest Updated: इस सीजन में अब केवल दिल्ली कैपिटल्स ही एक ऐसी टीम है जिसका कि अब तक खाता नहीं खुला है.

Published date india.com Updated: April 12, 2023 8:48 AM IST
Delhi Capitals, DC, Delhi Capitals Squad, Delhi Capitals scheule, Delhi Capitals updates, Delhi Capitals team news, DC Team News, DC Schedule, DC squad, IPL 2023, IPL 2023 Schedule, IPL 2023 Results, Cricket News
Delhi Capitals vs Mumbai Indians

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में अब तक 16 मैच खेले जा चुके हैं. मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच (DC vs MI) के मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल (IPL 2023 Points Table) में लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने अपना खाता खोल लिया है. लगातार दो हार के बाद आखिरकार मुंबई ने तीसरे मैच में जीत दर्ज कर ली जबकि दिल्ली कैपिटल्स का अभी भी खाता नहीं खुला है और टीम को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी है.

जीत के बाद मुंबई के खाते में अब दो अंक हो गए हैं और वह आठवें नंबर पर पहुंच गई है. बैंगलोर के खिलाफ 1 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज करने वाली केएल राहुल की लखनऊ टीम अंकतालिका में नंबर वन पर बनी हुई है. लखनऊ के चार मैचों में तीन जीत और एक हार के बाद छह अंक है और वह प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. लखनऊ का नेट रन रेट अब +1.048 का है.

2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक लेकर दूसरे नंबर पर है. राजस्थान का नेट रन रेट अब +2.067 का हो है. मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइंटस के खिलाफ अविश्वनीय जीत दर्ज करने के बाद कोलकाता तीसरे स्थान पर खिसक गई है.

कोलकाता के हाथों हारने वाली मौजूदा चैंपियन गुजरात की टीम तीन मैचो में दो जीत और एक हार के बाद चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर खिसक गई है. वहीं, चेन्नई की टीम पांचवें नंबर पर है. चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तीन मैचों में दो जीत के साथ चार अंक है. पंजाब किंग्स छठे नंबर पर है. शिखर धवन की टीम को तीन मैचों में पहली हार झेलनी पड़ी.

लखनऊ के हाथों हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अभी भी सातवें नंबर पर ही है. टीम को तीन मैचों में से अब तक केवल में एक में ही जीत मिली है जबकि दो में शिकस्त झेलनी पड़ी है. आरसीबी के दो अंक है. सनराइजर्स हैदराबाद भी तीन मैचों में एक जीत और अब दो अंकों के साथ नौवें नंबर पर खिसक गई है.

अब तक केवल दिल्ली का नहीं खुला खाता

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अब तक एकमात्र ऐसी टीम है, जिसका कि चार मैचों के बाद भी अब तक खाता नहीं खुला है. दिल्ली को लगातार चार हार झेलनी पड़ी है. दिल्ली सबसे नीचे 10वें नंबर पर है.

IPL 2023 का लेटेस्ट Points Table: 

रैंक टीम मैच खेले मैच जीते मैच हारे प्वाइंट नेट रन रेट
1 लखनऊ सुपर जायंट्स 4 3 1 6 +1.048
2 राजस्थान रॉयल्स 3 2 1 4 +2.067
3 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 2 1 4 +1.375
4 गुजरात टाइटंस 3 2 1 4 +0.431
5 चेन्नऊ सुपर किंग्स 3 2 1 4 +0.356
6 पंजाब किंग्स 3 2 1 4 -0.281
7 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 3 2 1 2 -0.800
8 मुंबई इंडियंस 3 1 2 2 -0.879
9 सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 2 -1.502
10 दिल्ली कैपिटल्स 4 0 4 0 -1.576

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.