By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Ipl 2023 Srh Vs Pbks Shikhar Dhawan Smashes 99 Not Out Against Hyderabad Will He Come Back In Team India
IPL 2023: पंजाब के लिए इकलौते चमके शिखर धवन, क्या टीम इंडिया में होगी वापसी!
इस आईपीएल में शिखर धवन भारतीय वनडे टीम में वापसी का टारगेट लेकर उतरें हैं और इस कड़ी में उन्होंने अपने टी20 करियर की बेस्ट पारी खेल दी.
आईपीएल में पहली बार शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में खेल रही पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम आज अपने इस कप्तान पर नाज कर रही होगी. इस सीजन के पहले दो मैच जीतकर हैदराबाद आई पंजाब का मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है और इस टीम ने पंजाब को चारों खाने चित कर ही दिया था कि बीच में धवन अड़ गए.
एक वक्त पंजाब की पारी आज 100 रन के भीतर सिमटती दिख रही थी लेकिन अनुभवी शिखर धवन ने अपनी सूझ-बूझ से इस पारी को 143 रनों तक पहुंचा दिया. उन्होंने नाबाद 99 रन बनाए और 10वें विकेट के लिए मोहित राठी (1*) के साथ मिलकर नाबाद 55 रन की पार्टनरशिप भी की. आईपीएल में 10वें विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है, जो 9वें विकेट की साझेदारी के रिकॉर्ड से भी बड़ी है.
आईपीएल 2023 से पहले पिछले साल दिसंबर के आसपास शिखर धवन का बल्ला खामोश सा हो गया था और जब वह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे तो इसके बाद उन्हें भारतीय वनडे टीम से बाहर कर दिया गया.
धवन इस टूर्नामेंट से वनडे टीम में वापसी की आस लेकर उतरे हैं. इस साल भारत को वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है. हालांकि टीम इंडिया में उनकी चुनौती बड़ी है क्योंकि यहां अब उनका मुकाबला शुभमन गिल से है और उनके अलावा ईशान किशन से है, जो टीम इंडिया में बेंच पर बैठे हैं.
लेकिन इन चुनौतियों से बेपरवाह धवन ने पहली 3 पारियों में ही रन बरसाकर खुद को साबित करने में कमी नहीं छोड़ी है. उन्होंने सीजन की पहली 3 पारियों में दो हाफ सेंचुरी की मदद से 225 रन बना लिए हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा है.
नाबाद 99 रन की पारी खेलने वाले धवन आज अपने तीसरे आईपीएल शतक से जरूर चूक गए लेकिन उनकी यह पारी किसी भी शतक से बेमिसाल है. निश्चित ही इसे उनके टी20 करियर की बेस्ट पारियों में से एक कहा जाएगा.
इस मैच में उनकी इस धांसू पारी की बात करें तो सनराइजर्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब को पहले बैटिंग पर उतारा था. पंजाब की पारी शुरुआत से ही ओंधे मुंह गिर गई. सिर्फ 22 रन पर ही उसने 3 विकेट गंवा दिए.
इसके बाद सैम करन और धवन की जोड़ी ने मिलकर 41 रन जोड़े थे तो लग रहा था कि उसकी पारी पटरी पर आ सकती है. लेकिन इसके बाद मयंक मार्कंड्य और उमरान मलिक की जोड़ी ने मिलकर 5 विकेट झटकर उसकी कमर ही तोड़ दी.
मयंक ने 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि उमरान मलिक ने भी दो बड़े शिकार अपनी झोली में डाले. इस तरह 15 ओवर में 88 रन के स्कोर पर पंजाब के 9 बल्लेबाज पवेलियन में थे. इन 88 रनों में भी 47 रन शिखर ने ही बनाए थे और वह नाबाद क्रीज पर थे.
अब तक शिखर समझ चुके थे कि अब बची कुची कोशिश उन्हें ही करनी है. ऐसे में उन्होंने लगातार 3 ओवरों तक 16,17 और 18 ओवर अपने साथी जोड़ीदार मोहित राठी को स्ट्राइक से दूर ही रखा और उन्होंने चौके छक्के ढूंढने शुरू कर दिए.
उन्होंने अंतिम विकेट के साथ मिलकर 5 छक्के और 4 चौके जड़कर अपना निजी स्कोर नाबाद 99 पहुंचा दिया. अंतिम 5 ओवरों के खेल में मोहित राठी सिर्फ 2 ही गेंद खेल पाए.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें