By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Ipl 2023 Suryakumar Yadav Bad Form Continue He Made 4th Golden Duck In Last 7 Innings
Suryakumar Yadav को आखिर हुआ क्या! पिछली 7 पारियों में 4 बार गोल्डन 0 पर आउट, कब छटेगा यह ग्रहण
टी20 क्रिकेट के करिश्माई बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव खराब दौर से गुजर रहे हैं. पिछली 7 पारियों में वह 4 बार 0 पर आउट हुए हैं और बाकी 3 मौकों पर वह सिर्फ 24 रन ही बना पाए हैं.
आईसीसी की टी20 रैकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज इन दिनों अपनी खराब फॉर्म से लगातार जूझ रहा है. जिस सूर्यकुमार यादव का नाम सुनते ही गेंदबाजों के पैर कांपा करते थे वही सूर्या अब लगातार फ्लॉप हो रहें हैं. मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उनका बल्ला नहीं चला और वह अपना खाता खोले बगैर आउट हो गए. सूर्याकुमार यादव की पिछली 7 पारियों पर नजर डालें तो यह उन्होंने चौथी बार 0 के दर्शन किए हैं. इससे पहले तीन बार वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपना खाता खोले बगैर गोल्डन डक (पहली गेंद पर आउट) हुए हैं.
सूर्यकुमार यादव को जबसे टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला है उसके बाद से वह लगातार तीनों फॉर्मेट में ही फ्लॉप हो रहे हैं. अपने करियर की अब तक खेली इकलौती पारी में उन्होंने 8 रन बनाए थे. इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में मौका मिला और वह तीनों ही बार गोल्डन डक पर आउट हुए.
वनडे सीरीज के बाद जब उन्होंने आईपीएल की शुरुआत की तो लगता जैसे अब वह अपने बुरे दौर से बाहर निकल जाएंगे. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ उन्होंने 15 रन भी बनाए. लेकिन इसकी अगली पारी में वह फिर अपने घरेलू मैदान मुंबई के वानखेड़े में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बैटिंग पर उतरे तो 1 रन पर आउट हो गए.
इसके बाद मंगलवार को उनके पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी फॉर्म साबित करने का बेहतर चांस था. यहां मुंबई को अंतिम 4.1 ओवर में जीत के लिए करीब 33 रन चाहिए थे. सूर्याकुमार तिलक वर्मा के आउट होने के बाद स्ट्राइक पर आए और आते ही उन्होंने फाइन लेग पर छक्का जड़ने के प्रयास में शॉट घु्मा दिया और वहां खड़े कुलदीप यादव ने आसान का कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. नतीजा सूर्याकुमार खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए.
पिछली 7 पारियों में यह चौथा मौका है, जब वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं. उनके आउट होने के बाद जियो सिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म और स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनल पर मौजूद कॉमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट्स यही चर्चा कर रहे थे कि आखिर यह बल्लेबाज अपने खराब दौर से कब बाहर आएगा.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें