By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- Ipl 2023 We Dont Have Jonny Bairstow So Prabhsimran Singhs Form Is A Good Sign Says Punjab Kings Batting Coach Wasim Jaffer
जॉनी बेयरस्टो की गैरमौजूदगी में प्रभसिमरन की फॉर्म अच्छा संकेत है : पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर
लगातार दो जीत हासिल करने के बाद पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला नौ अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा.
पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) के प्रभावशाली बल्लेबाजी प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा है कि उनकी फॉर्म टीम के लिए अच्छा संकेत है क्योंकि टीम के पास जानी बेयरस्टो की सेवाएं नहीं हैं.
पंजाब किंग्स ने शिखर धवन (86 नाबाद) और प्रभसिमरन सिंह (60) के शानदार अर्धशतकों से 20 ओवर में 197/4 का मजबूत स्कोर बनाया. नाथन एलिस ने 30 रन पर चार विकेट लेकर राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में 192/7 रन पर रोक दिया. प्रभसिमरन और धवन ने रॉयल्स के गेंदबाजों को मैदान में चारों तरफ पीटते हुए 4.2 ओवर में ही टीम के 50 रन पूरे कर दिए.
22 साल के प्रभसिमरन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए 28 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया.
जाफर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “इस सीजन को छोड़कर उन्हें विभिन्न कारणों से निरंतर जगह नहीं मिल पायी क्योंकि हमारे पास इस स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए जानी बेयरस्टो, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल मौजूद थे. इस बार प्रभसिमरन को मौका मिला और उन्होंने रन बनाए. वो एक शानदार खिलाड़ी हैं.”
उन्होंने कहा, “आप कितने भी बेहतर खिलाड़ी क्यों ना हों, आपको निरंतर जगह मिलनी चाहिए और आप बिना किसी डर के खेलें. वह हमेशा अच्छे खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने परफॉर्म किया है जो अच्छा संकेत है क्योंकि हमारे पास बेयरस्टो नहीं है. मैं उनके लिए बहुत खुश हूं.”
धवन की नाबाद 85 रन की पारी के लिए जाफर ने कहा, “जब प्रभसिमरन आउट हुए तो शिखर ने जिम्मेदारी संभाली और पूरी पारी में बल्लेबाजी की. हम टॉप 3 में कोई ऐसा खिलाड़ी चाहते थे जो 18-19 ओवर तक खेले और उन्होंने वैसा ही किया. उन्होंने दूसरे हाफ में बेहतर स्ट्राइक रेट दिखाया. उनके जैसा अनुभवी खिलाड़ी जानता है कि गति का कैसे इस्तेमाल किया जाना है और उन्होंने वही किया.”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें