IPL Auction 2024: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिशेल ने किया हैरान, 14 करोड़ में CSK ने खरीदा
डेरिल मिशेल ने आईपीएल में इससे पहले दो मैच खेले हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33 रन बनाए हैं. वर्ल्ड कप 2023 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था.
Daryl Mitchell (Photo-Twitter)
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिशेल ने आईपीएल ऑक्शन 2024 में हैरान कर दिया. डेरेल मिचेल को लेकर आईपीएल ऑक्शन में टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला. महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर डेरिल मिशेल को अपनी टीम के साथ जोड़ा.
डेरिल मिशेल को खरीदने के लिए सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच बोली लगी. दोनों टीमें इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए जमकर बोली लगा रही थी. देखते ही देखते डेरिल मिशेल की बोली 10 करोड़ के पार पहुंच गई. डेरिल मिशेल की बोली 12 करोड़ के पास पहुंची, उसके बाद दिल्ली की टीम ने पीछे हटने का फैसला लिया. दिल्ली की टीम के पीछे हटने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की इसमें एंट्री हुई. हालांकि पंजाब की टीम भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रही थी. चेन्नई की टीम ने डेरिल मिशेल के लिए 14 करोड़ की बोली लगाई, उसके बाद पंजाब की टीम पीछे हट गई. डेरिल मिशेल को उनकी कीमत से 14 गुणा ज्यादा कीमत मिली.
डेरिल मिशेल ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने भारत के खिलाफ दो मैचों में शतक लगाया था. मिचेल ने न्यूजीलैंड के लिए 20 टेस्ट, 39 वनडे और 56 टी-20 मैच खेले हैं. डेरिल मिशेल ने आईपीएल में इससे पहले दो मैच खेले हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33 रन बनाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें