IPL 2024 Auction Live Streaming: कब और कहां देखें ऑक्शन की लाइव कवरेज और स्ट्रीमिंग

IPL 2024 Auction Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के लिए मंगलवार को खिलाड़ियो का मिनी ऑक्शन होगा. इस आईपीएल नीलामी को कब और कहां देख सकते हैं लाइव यहां जानें....

Published date india.com Updated: December 18, 2023 6:57 PM IST
IPL Auction 2024
IPL नीलामी 2024

IPL 2024 Auction LIVE Streaming:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17 सीजन के लिए मंगलवार यानी 19 दिसंबर 2023 को दुबई में खिलाड़ियों का मिनी ऑक्शन (IPL Mini Auction 2024) होगा. इस बार सभी टीमों का कोर ग्रुप तैयार है और अपने बचे हुए स्लॉट में वे अपनी योजनाओं का फाइनल टच देने का काम करेंगी. कई टीमें ऐसी भी हैं, जो अपनी प्लेइंग XI की फर्स्ट च्वॉइस के कुछ खिलाड़ियों को यहां टारगेट करेंगी. पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, हर्षल पटेल, हैरी ब्रूक्स, शाहरुख खान समेत कई ऐसे खिलाड़ी ऑक्शन में मौजदू हैं, जो किसी भी टीम की पहली पसंद होंगे. ऐसे में यह ऑक्शन भले मिनी कहा जा रहा हो लेकिन होगा बेहद दिलचस्प..

क्रिकेट फैन्स इस आईपीएल ऑक्शन का लाइव लुत्फ ले सकते हैं. हर बार की तरह मैच के लाइव टेलीकास्ट की तरह ही इस ऑक्शन का भी टेलीकास्ट लाइव होगा और ऑक्शन के बीच होने वाले ब्रेक के दौरान एक्सपर्ट्स की राय भी जानने का मौका मिलेगा. ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कब और कहां देख सकते हैं इस ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग तो यहां मिलेगी सारी जानकारी…

कब और कहां होगा IPL 2024 का ऑक्शन?

IPL 2024 का ऑक्शन मंगलवार 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित होगा.

कितने बजे से शुरू होगा IPL 2024 का ऑक्शन?

IPL 2024 का ऑक्शन दुबई के समयानुसार सुबह साढ़े 11 बजे यानी भारतीय समयानुसार दोपहर 1.00 बजे शुरू होगा.

IPL 2024 ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

IPL 2024 ऑक्शन का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

IPL 2024 ऑक्शन का लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

फैन्स IPL 2024 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ जियो सिनेमा ऐप पर ले सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

IPL 2024 ऑक्शन की नीलामी में कितने खिलाड़ियों का है नाम?

IPL 2024 ऑक्शन के कुल 333 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया है. इस लीग की 10 टीमें यहां खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ऑक्शन के मैदान में उतरेंगी, जहां 77 खिलाड़ियों को चुनने का विकल्प है, जिनमें 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व है. इस ऑक्शन में कुल 214 भारतीय खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे, जबकि 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से 2 असोसिएट्स देशों से हैं.

IPL 2024 ऑक्शन के लिए हर फ्रेंचाइजी के पास कितना पैसा है?

गुजरात टाइटंस (₹38.15 करोड़), सनराइजर्स हैदराबाद (₹34 करोड़), कोलकाता नाइट राइडर्स (₹32.7 करोड़), चेन्नई सुपर किंग्स (₹31.4 करोड़), पंजाब किंग्स (₹29.1 करोड़), दिल्ली कैपिटल्स (₹28.95 करोड़), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (₹23.25 करोड़), मुंबई इंडियंस (₹17.75 करोड़), राजस्थान रॉयल्स (₹14.5 करोड़) और लखनऊ सुपर जायंट्स (₹13.15 करोड़).

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.