IPL Auction 2024: मिचेल स्टॉर्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, 24.75 करोड़ में KKR ने खरीदा

मिचेल स्टॉर्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ा, जिन्हें आईपीएल 2024 ऑक्शन में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा था. पैट कमिंस का रिकॉर्ड चंद मिनटों में ही टूट गया.

Updated: December 19, 2023, 4:07 PM IST

आईपीएल ऑक्शन 2024 में नया इतिहास रचा गया है. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टॉर्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. मिचेल स्टॉर्क को आईपीएल 2024 ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 24.75 करोड़ में खरीदा. उन्होंने पैट कमिंस को पीछे छोड़ा, जिन्हें आईपीएल 2024 ऑक्शन में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा था.

मिचेल स्टॉर्क को खरीदने के लिए आईपीएल टीमों के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और गुजरात की टीमों के बीच मिचेल स्टॉर्क को खरीदने के लिए जबरदस्त जंग हुई. सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच स्टॉर्क को खरीदने के लिए बोली लगी. दोनों टीमें स्टॉर्क पर जमकर बोली लगा रही थी और उनकी बोली 10 करोड़ तक पहुंच गई, इसके बाद कोलकाता की एंट्री हुई. कोलकाता के साथ गुजरात भी इस रेस में आ गई.

कोलकाता और गुजरात की टीम किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रही थी और देखते ही देखते ही मिचेल स्टॉर्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ा और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. स्टॉर्क की बोली 20 करोड़ के पार पहुंचने के बाद भी गुजरात और कोलकाता की टीम पीछे हटने को तैयार नहीं थे, मगर आखिरकार बाजी कोलकाता नाइटराइडर्स ने जीती. कोलकाता नाइटराइडर्स ने मिचेल स्टॉर्क को आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा.

चंद मिनटों में ही टूटा रिकॉर्ड

मिचेल स्टॉर्क से पहले आईपीएल ऑक्शन 2024 में पैट कमिंस को लेकर सबसे बड़ी बोली लगी थी. 20.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खरीदा था. पैट कमिंस की बोली की चंद मिनटों में ही आईपीएल इतिहास का रिकॉर्ड टूट गया और स्टॉर्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए.

आठ साल बाद ऑक्शन में शामिल हुए थे स्टॉर्क

मिचेल स्टॉर्क ने आईपीएल 2015 में आखिरी बार हिस्सा लिया था और वह आरसीबी के लिए खेलते नजर आए थे. आठ साल वापसी करते हुए मिचेल स्टॉर्क ने इतिहास रच दिया. मिचेल स्टॉर्क पर आईपीएल ऑक्शन की सबसे बड़ी बोली होने का भी अनुमान भी था और स्टॉर्क ने सबसे बड़ी बोली अपने नाम किया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.